Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

जानिये क्या है नवाब मलिक का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन, पढ़िए गिरफ्तारी की पूरी कहानी

जानिये क्या है नवाब मलिक का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन, पढ़िए गिरफ्तारी की पूरी कहानी

मुंबई: महाराष्ट्र के कैबिनेट मिनिस्टर नवाब मलिक(Nawab Malik) से आठ घंटों की लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों की माने तो नवाब मलिक से कुर्ला की उस जमीन के संदर्भ में पूछताछ की जा रही थी। जिसे उन्होंने कई साल पहले कौड़ियों के दाम पर अंडरवर्ल्ड के लोगों से खरीदा था। इसके अलावा मलिक से दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग मामले उनसे पूछ्ताछ की गयी। आइए जानते हैं क्या है नवाब मलिक का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन। सबसे पहले आपको बताते हैं नवाब मलिक और 1993 बम धमाकों के आरोपी से संबंध।

टाडा के आरोपियों की जमीन
कुछ महीनों पहले देवेंद्र फडणवीस ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि नवाब मलिक ने 1993 बम धमाकों के दो आरोपियों से कुर्ला इलाके में तकरीबन तीन एकड़ जमीन को खरीदा था। फडणवीस ने बताया कि कहा था, यह जमीन कौड़ियों के दाम पर नवाब मलिक द्वारा खरीदी गई थी। उन्होंने कहा कि उस समय इन दोनों आरोपियों पर टाडा के तहत मुकदमा चल रहा था। टाडा के आरोपियों के जमीन को सरकार अपने कब्जे में लेती है, ऐसा कानून उस समय था। लिहाजा सवाल यह भी उठता है कि क्या नवाब मलिक ने इस जमीन को सरकारी कब्जे में जाने से बचाने के लिए खरीदा था?

अंडरवर्ल्ड और नवाब मलिक
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नवाब मलिक और अंडरवर्ल्ड का कनेक्शन काफी पुराना है और इसके दो किरदार हैं। उन्होंने कहा कि इसमें से पहला किरदार है सरदार शाह वली खान जो 1993 बम धमाकों का आरोपी है। वो फिलहाल उम्रकैद की सजा काट रहा है। सरदार पर यह आरोप था कि उसने टाइगर मेमन के कहने पर बीएमसी की इमारत और अन्य जगहों पर बम रखने के लिए रेकी की थी। इसके अलावा अल हुसैनी बिल्डिंग में जहां टाइगर मेमन रहता था। वहां कार में भी विस्फोटक भरने का काम इसी सरदार नाम के व्यक्ति ने किया था।

कहानी का दूसरा का किरदार है ‘मोहम्मद सलीम पटेल’ सलीम पटेल अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का आदमी है। वह दाऊद की बहन हसीना पारकर का बॉडीगार्ड और ड्राइवर भी था। फडणवीस ने कहा कि जब हसीना को गिरफ्तार किया गया था। तब पटेल को भी मुंबई पुलिस ने पकड़ा था। इंटेलिजेंस ब्यूरो की रिपोर्ट के मुताबिक हसीना के नाम पर मुंबई में संपत्ति जमा होती थी और यह सब सलीम पटेल के नाम पर लिस्ट होती थी। यानी पावर ऑफ अटॉर्नी सलीम पटेल के नाम होती थी।

तीसरा किरदार छोटा शकील
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम हवाला रैकेट संभालने की जिम्मेदारी छोटा शकील के पास है। मुंबई में शकील इस हवाला रैकेट को अपने खास गुर्गों के जरिये के ऑपरेट करवाता है। मुंबई में छोटा शकील के रिश्तेदार सलीम फ्रूट को प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी हिरासत में लिया था। यहीं से इस मामले की शुरुआत हुई थी। सलीम फ्रूट मुंबई में दाऊद की बहन हसीना पारकर के हवाला रैकेट की देखरेख करता था। साल 2014 में हसीना पारकर की हार्ट अटैक से मौत हो गयी थी। तब से वह पारकर और दाऊद गैंग के कामकाज को देखता था।

बता दें की पिछले सप्ताह प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को मुंबई में कई जगहों पर छापेमारी की कार्रवाई की थी। यह छापेमारी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के घर, उनसे संबंधित संपत्तियों और लोगों पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप के तहत यह छापेमारी की गई थी। ईडी बीते कुछ समय से अंडरवर्ल्ड माफियाओं के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों की छानबीन कर रही थी। इसी दौरान कुछ राजनीतिक हस्तियों के भी अंडरवर्ल्ड सरगनाओं से जुड़े होने के तार मिले थे।

चौथा किरदार है इकबाल कासकर
इकबाल कासकर को प्रवर्तन निदेशालय ने कुछ दिनों पहले मनी लॉन्ड्रिंग की पूछताछ के लिए अपनी हिरासत में लिया था। सलीम फ्रूट ने ईडी की पूछताछ में इकबाल कासकर का नाम लिया था। सूत्रों के मुताबिक इकबाल कासकर ने पूछताछ में नवाब मलिक का नाम लिया था। उसी के बाद ईडी ने मलिक को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...