Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

मूसलाधार बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा पर रोक, अमरनाथ हादसे के बाद रुद्रप्रयाग प्रशासन ने उठाया कदम

मूसलाधार बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा पर रोक, अमरनाथ हादसे के बाद रुद्रप्रयाग प्रशासन ने उठाया कदम

नई दिल्ली, उत्तराखंड में जारी केदारनाथ यात्रा को प्रशासन ने रोक दिया है। अमरनाथ यात्रा के दौरान हुए हादसे के बाद प्रशासन ने कदम उठाते हुए इसपर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। प्रशासन ने यह फैसला मूसलाधार बारिश होने के चलते लिया है, ताकि कोई घटना न घटे और यात्री सुरक्षित रहें।

रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया, “किसी अप्रिय घटना की आशंका के बीच तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोनप्रयाग से भारी बारिश को देखते हुए केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है।” तीर्थयात्रियों से अपील की गई है कि वर्तमान में बारिश के कारण कई जगहों पर मार्ग अवरूद्ध है, ऐसे में जो जहां है वहीं रुके रहें और उत्तराखंड पुलिस से लगातार सम्पर्क में बने रहें। अन्य किसी के कहने पर,अन्य मार्ग का प्रयोग सोच समझकर करें और पुलिस द्वारा बताए मार्ग का ही उपयोग करें।

मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी किया था और रुद्रप्रयाग जिले में काफी समय से भारी बारिश हो रही है। बारिश के कारण कई जगहों पर पत्थर भी गिरे हैं, जिससे हाईवे पर सफ़र करना खतरे से कम नहीं है। बता दें कि केदारनाथ धाम के कपट खुले 2 महीने से भी अधिक समय बीत चुका है और अब तक करीब 9 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके हैं।

बता दें कि कश्मीर में शुक्रवार शाम अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की वजह से बड़ा हादसा हो गया था। गुफा के पास आए भारी सैलाब में कई श्रद्धालु बह गए और इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। जबकि करीब 40 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। सेना द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

वहीं कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बताया कि शाम तक मलबा हटा लिया जाएगा। उन्होंने कहा, “पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सीएपीएफ और सुरक्षा बल बचाव कार्य में लगे हुए हैं। अब तक 15 शव निकाले जा चुके हैं। 35 लोग घायल हो गए जिन्हें हेलीकॉप्टर सेवा से बचाया गया है। हम शाम तक मलबा हटा देंगे और शव मिलने पर निकालेंगे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...