Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel

Online kumar, Türkiye yasalarına göre yasaklanmıştır; ancak bettilt giriş gibi lisanslı platformlar uluslararası erişim sağlar.

bahsegel bahsegel giriş bahsegel

Adres güncellemelerini öğrenmek için bettilt ziyaret ediliyor.

bahsegel güncel giriş

कर्नाटक, 13जनवरी 2021

कर्नाटक में आज मंत्रिमंडल का विस्तार होगा. नए मंत्री बनने वालों में मुर्गेश निरानी, उमेश कट्टी, अंगारा, योगेश्वर, अरविंद लिम्बावली, एमटीबी नागाराज और शंकर शामिल हैं.

कर्नाटक में आज मंत्रिमंडल का विस्तार होगा. मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की ओर से राजभवन को सात नाम भेजे गए हैं, जिन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी. मंत्री बनने वालों में मुर्गेश निरानी, उमेश कट्टी, अंगारा, योगेश्वर, अरविंद लिम्बावली, एमटीबी नागाराज और शंकर शामिल हैं. केंद्रीय नेतृत्व ने इन नामों पर मुहर लगाई है.

मैसूर जिले के विधायक रामदास ने कहा कि मैंने अपनी राजनीतिक यात्रा मैसूर के युवा अध्यक्ष और दो बार राज्य युवा अध्यक्ष के रूप में शुरू की. 28 साल तक पार्टी के लिए ईमानदारी से काम किया है. मेरे क्षेत्र में 11 विधायक हैं, जिनमें से 10 अन्य दलों में गए हैं. पार्टी मेरी मां है. मैं एक स्वयंसेवक हूं. अन्य तरीकों का उपयोग करके मंत्री बनना मेरे खिलाफ है. जिले का कोई भी मंत्री बन सकता था.

कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार से पहले 5 विधायकों ने बगावती तेवर अपना लिया है. बगावत करने वाले नेताओं में बीजेपी विधायक रामदास, सुनील कुमार, सतीश रेड्डी, रेणुकाचार्या और एमएलसी विश्वानंत शामिल हैं.

बीजेपी एमएलसी विश्वनाथ ने कहा कि योगेश्वर धोखेबाज हैं, उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज है. उन्होंने रियल एस्टेट में कई को धोखा दिया है और आज वह मंत्री बन रहे हैं. जब हमने विधायकों के रूप में इस्तीफा दिया था तब वह हमारे बैग ले जा रहे थे. वह अभी मंत्री हैं.

कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार से पहले बवाल शुरू हो गया है. सतीश रेड्डी ने कहा कि वह पार्टी हाईकमान से शिकायत करेंगे कि येदियुरप्पा सिर्फ अपने करीबियों को मंत्री बना रहे हैं.

हाईकमान ने लगाई मुहर

आपको बता दें कि मंत्रिमंडल विस्तार के लिए बीते दिनों ही मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. इस दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और इंचार्ज अरुण सिंह भी मौजूद थे. इस मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने कहा था कि ये 100 प्रतिशत पक्का है कि ये आखिरी मीटिंग है.

बीजेपी के भीतर बवाल

मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा लंबे समय से मंत्रिमंडल का विस्तार करना चाहते रहे थे. उन्होंने पार्टी हाईकमान को मंत्रियों की लिस्ट सौंपी थी. हाईकमान ने कई दिनों तक माथापच्ची करने के बाद मंत्रियों के नाम पर मुहर लगाई. हालांकि, अब मंत्रियों के नाम को लेकर बवाल शुरू हो गया है. कर्नाटक बीजेपी के कई नेता मंत्रियों के नाम से नाराज हैं.