Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel

Online kumar, Türkiye yasalarına göre yasaklanmıştır; ancak bettilt giriş gibi lisanslı platformlar uluslararası erişim sağlar.

bahsegel bahsegel giriş bahsegel

Adres güncellemelerini öğrenmek için bettilt ziyaret ediliyor.

bahsegel güncel giriş

चेन्नई, 29 मार्च 2021

सुप्रसिद्ध एक्टर कमल हासन द्वारा गठित मक्कल नीधि मय्यम (एमएनएम) पार्टी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय महिला शाखा प्रमुख वनाथी श्रीनिवासन को ‘थुकदा’ (कम महत्व वाला, मामूली) कहा। श्रीनिवासन कोयंबटूर दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र में कमल हासन के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।

एमएनएम के महासचिव सी.के. कुमारवेल ने एक बयान में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से कहा कि वह पहले कमल हासन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच डिबेट का आयोजन करें और उसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अन्य भाजपा नेताओं के साथ डिबेट करें।

कुमारवेल ने कहा कि भाजपा के सभी नेताओं के साथ बहस करने के बाद कमल हासन श्रीनिवासन जैसे ‘थुकदा’ (मामूली) नेताओं के साथ बहस कर सकते हैं।

गौरतलब है कि स्मृति ईरानी हाल ही में श्रीनिवासन के लिए प्रचार करने कोयंबटूर आई थीं। उन्होंने कहा था कि कमल हासन को भाजपा के उम्मीदवार के साथ बहस करनी चाहिए ताकि यह पता चल सके कि राजनीतिक क्षमता किसके पास है।

कुमारवेल का यह बयान स्मृति ईरानी की टिप्पणी की प्रतिक्रिया में आया है। जब कुमारवेल से यह पूछा गया कि कमल हासन किसी भी सार्वजनिक रूप से निर्वाचित निकाय के सदस्य नहीं हैं और पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं तो ऐसे में मोदी के साथ बहस आयोजित करने की उनकी पार्टी की मांग कहां तक उचित है। इस पर उन्होंने आईएएनएस को बताया, “कमल हासन पार्टी के अध्यक्ष हैं। इसलिए वह केवल मोदी जैसे शीर्ष नेताओं और अन्य के साथ बहस कर सकते हैं।”

उन्होंने सवाल किया कि “क्या मोदी को लोगों के साथ बहस नहीं करनी चाहिए।”

श्रीनिवासन ने एक ट्वीट में कहा कि वह एक गांव में पैदा हुई थीं और एक सरकारी स्कूल में पढ़ाई करने के बाद वकील बनीं। उन्हें हैरानी इस बात को लेकर हुई कि क्या कमल हासन और उनकी पार्टी एक महिला का सम्मान ऐसे करते हैं?

श्रीनिवासन ने कहा, “क्या इस तरह से कोई उस महिला का अपमान करेगा जो एक सामान्य परिवार से आती है और राजनीति में शीर्ष पर पहुंचती है।”

श्रीनिवासन सामान्य तौर पर भाजपा की ओर से टेलीविजन पर बहस करती दिखाई देती हैं।