Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel

Online kumar, Türkiye yasalarına göre yasaklanmıştır; ancak bettilt giriş gibi lisanslı platformlar uluslararası erişim sağlar.

bahsegel bahsegel giriş bahsegel

Adres güncellemelerini öğrenmek için bettilt ziyaret ediliyor.

bahsegel güncel giriş

हनुमान जयंती पर दिल्ली के जहांगीरपुरी में हिंसाः नौ जख्मी, 14 अरेस्ट, बोले रहवासी- बाहरियों ने बिगाड़ा माहौल

हनुमान जयंती पर दिल्ली के जहांगीरपुरी में हिंसाः नौ जख्मी, 14 अरेस्ट, बोले रहवासी- बाहरियों ने बिगाड़ा माहौल

नई दिल्ली, हनुमान जयंती पर दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में भड़की हिंसा केस में पांच और आरोपी अरेस्ट हुए हैं। डीसीपी नॉर्थ-वेस्ट उषा रंगनानी ने यह जानकारी देते हुए रविवार (17 अप्रैल, 2022) सुबह बताया कि कि अब तक मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि आगे की जांच फिलहाल जारी है।

एफआईआर में इंस्पेक्टर राजीव रंजन (जहांगीरपुरी में तैनात) के मुताबिक, “जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था। जैसे ही जुलूस सी-ब्लॉक मस्जिद के पास पहुंचा तो एक व्यक्ति अपने चार-पांच अन्य लोगों के साथ जुलूस में शामिल लोगों से बहस करने लगा। बाद में दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। धार्मिक जुलूस की सुरक्षा में तैनात पुलिस ने दोनों गुटों को अलग कर दिया लेकिन, कुछ देर के बाद दोनों पक्षों में झड़प हो गई। हनुमान जयंती के मौके पर पथराव कर सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश की गई थी।”

वहीं, जहांगीरपुरी इलाके में रहने वाले साजिद सैफी ने हिंसा पर कहा, “हिंदू और मुसलमान हमेशा से यहां एक साथ रहे हैं। मैंने इस मंदिर में प्रसाद खाया है और हिंदू हमारे साथ हमारे त्योहार मनाते हैं। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है, यहां बाहरी लोगों ने शांति भंग की है।” बता दें कि साजिद सैफी इसी इलाके में एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान चलाते हैं।

हिंसा के कुछ देर बाद 35 साल के अधिवक्ता शिव ने बताया, “रैली में से कुछ ने मस्जिद पर चढ़ने की कोशिश की, मुझे यह देखकर बुरा लग रहा है। कल ही की बात है कि मैंने अपने मुस्लिम दोस्तों के साथ शरबत और पानी बांटने में मदद की और आज बाहरी लोगों ने हमारे रिश्तों में दरार डालने की कोशिश की। हम ऐसा नहीं होने देंगे।”

इस हिंसा को लेकर 17 वर्षीय पप्पू कुमार का कहना है, “अपने दोस्तों, अनीज और नफीस के साथ होली मनाता आया हूं लेकिन इस तरह की हिंसा देखकर अजीब लगता है।” वहीं उसके दोस्त नफीस ने कहा, “हम भी काली माता के मंदिर का सम्मान करते हैं। मैं पंडित के साथ बात करता हूं, उन्हें जब देखता हूं तो मैं राम राम कहता हूं।”

वहीं शोभायात्रा को लेकर स्पेशल सीपी (उत्तरी क्षेत्र की कानून व्यवस्था) दीपेंद्र पाठक ने शनिवार देर रात कहा, “स्थिति नियंत्रण में है। हम हर घर में जा रहे हैं और सभी निवासियों से शांति और सद्भाव बनाए रखने का अनुरोध कर रहे हैं। हम अफवाह फैलाने वाले या उपद्रवी तत्वों से निपटने में सख्ती बरत रहे हैं। हम शांति स्थापित करने के लिए सभी समुदाय के सदस्यों के साथ लगातार बातचीत कर रहे हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related