Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

IPL Auction 2022: मिस्टर IPL को क्यों नहीं मिला कोई खरीददार? रैना के खिलाफ गयीं ये बातें

IPL Auction 2022: मिस्टर IPL को क्यों नहीं मिला कोई खरीददार? रैना के खिलाफ गयीं ये बातें

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 15वें सीजन के लिए शनिवार और रविवार को दो दिवसीय मेगा नीलामी (Mega Auction) बेंगलुरु में संपन्न हुई। इस नीलामी में सबसे अधिक हैरानी भरी बात ये रही कि अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना (Suresh Raina) को किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा। बहुत से क्रिकेट फैंस के मन में सवाल है कि आईपीएल में ढेरों रन बनाने के बाद भी इस खिलाड़ी को क्यों नहीं खरीदा गया।

नीलामी में पहले दिन अनसोल्ड रहने के बाद अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना को दूसरे और अंतिम दिन भी फ्रेंचाइजी द्वारा नजरअंदाज कर दिया गया। इसका मतलब था कि रैना पहली बार आईपीएल नीलामी में अनसोल्ड रहे। रैना का बेस बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। 2008 में लीग शुरू होने के बाद से रैना का यह दूसरा आईपीएल सीजन होगा, जब वे आईपीएल में नहीं दिखाई देंगे। इससे पूर्व वे व्यक्तिगत कारणों से यूएई से स्वदेश लौटने के बाद आईपीएल 2020 सीजन में नहीं खेले थे।

खराब रहा था पिछला सीजन 

‘मिस्टर आईपीएल’ के नाम से मशहूर सुरेश रैना ने हालांकि साल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स टीम में फिर वापसी की थी। हालांकि उनका सीजन बेहद खराब रहा, इस दौरान उन्होंने 12 मैच खेलकर 17.77 की औसत से केवल 160 रन बनाए। उनके खराब प्रदर्शन के बाद से ही तय हो गया था कि अगले सीजन में उनके लिए कुछ अच्छा नहीं रहने वाला है। यही वजह रही कि उन्हें किसी ने नहीं खरीदा।

सीएसके से विवाद के कारण भी हुआ नुकसान 

सुरेश रैना पर चेन्नई सुपर किंग्स के साथ हुआ विवाद भी नुकसानदायक साबित हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2020 के दौरान यूएई में कम सुविधाजनक कमरे को लेकर हुआ विवाद के बाद रैना भारत लौट आए थे। इस मामले ने तब काफी तूल पकड़ा था। तब रैना की खेल भावना पर भी सवाल उठे थे। हालांकि इसके बाद रैना ने सफाई देते हुए कहा था कि वे निजी कारणों से देश वापस आए थे। तब उन्होंने कुछ भी सफाई दी हो लेकिन, दो दिवसीय नीलामी में जिस तरह से सीएसके ने अनदेखा किया, उस विवाद की बात और पुख्ता हो गई।

लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं रैना

सुरेश रैना ने महेंद्र सिंह धोनी के नक्शे कदम पर चलते हुए 15 अगस्त, 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हालांकि इसके वजह ये थी कि उन्हें लंबे समय से टीम में नहीं चुना जा रहा था। रैना ने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मुकाबला जुलाई 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इसके अलावा रैना घरेलू क्रिकेट भी नहीं खेलते, जिसके चलते भी उनका दावा कमजोर पड़ गया।

2020 में लिया था संन्यास 

सुरेश रैना ने 226 एकदिवसीय मैचों में 5,615 रन बनाए। उन्होंने भारत के लिए 78 टी 20 इंटरनेशनल मैचों में 1,605 रन बनाए। एमएस धोनी के नेतृत्व में साल 2011 विश्व कप विजेता टीम के वह भी हिस्सा थे। इसके अलावा रैना ने भारत की ओर से 18 टेस्ट मैच भी खेले, जिसमें उन्होंने 768 रन बनाए।

आईपीएल इतिहास के चौथे सबसे सफल बल्लेबाज 

रैना आईपीएल के इतिहास में चौथे सबसे अधिक (5,528 रन) रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 32.51 की औसत से 5,528 रन बनाए हैं। रैना से आगे केवल विराट कोहली, शिखर धवन और रोहित शर्मा ही हैं। हालांकि अभी भी रैना के आईपीएल खेलने की उम्मीदें खत्म नहीं हुई हैं, हो सकता है अन्य कोई फ्रेंचाइजी उन्हें अपने साथ जोड़ ले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...