सेना पर सबसे अधिक पैसे खर्च करने में दुनिया में तीसरे नंबर पर है भारत, पहले और दूसरे नंबर पर हैं ये देश

सेना पर सबसे अधिक पैसे खर्च करने में दुनिया में तीसरे नंबर पर है भारत, पहले और दूसरे नंबर पर हैं ये देश

नई दिल्ली। चीन और पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देशों से मिल रही चुनौतियों के चलते भारत को अपनी सेना पर अधिक खर्च (India military expenditure) करना पड़ता है। भारत सरकार थल सेना, वायु सेना और नौ सेना का आधुनिकीकरण कर रही है। नए हथियार खरीदे जा रहे हैं। इसके चलते भी सेना का वजट बढ़ा है। यही कारण है कि भारत सेना पर खर्च के मामले में दुनिया का तीसरा देश है।

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (एसआईपीआरआई) के मुताबिक 2021 में भारत का सैन्य खर्च दुनिया में तीसरा सबसे अधिक था। 2021 में भारत का सैन्य खर्च 76.6  बिलियन डॉलर था। यह 2020 से 0.9 प्रतिशत और 2012 से 33 प्रतिशत अधिक था। भारत सरकार स्वदेशी हथियार उद्योग को मजबूत बनाने की कोशिश कर रही है। मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने तय किया था कि 2021 के भारत के सैन्य बजट में से पूंजीगत व्यय का 64 प्रतिशत घरेलू रूप से उत्पादित हथियारों को खरीदने में किया जाए।

पहले नंबर पर अमेरिका और दूसरे नंबर पर है चीन
सेना पर खर्च के मामले में अमेरिका का स्थान पहले नंबर है। दूसरे नंबर पर चीन है। 2021 में अमेरिका ने सेना पर 801 बिलियन डॉलर खर्च किया। खर्च में 2020 की तुलना में 2021 में 1.4 प्रतिशत की गिरावट आई। दूसरी तरफ चीन ने सेना पर 293 बिलियन डॉलर खर्च किया। चीन ने सैन्य खर्च में 2020 की तुलना में 2021 में 4.7 प्रतिशत की वृद्धि की।

इन पांच देशों ने किया सबसे अधिक खर्च
एसआईपीआरआई के अनुसार दुनियाभर में सेना पर 2021 में 2.1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर खर्च हुए। स्टॉकहोम स्थित संस्थान ने अपने बयान में कहा कि 2021 में दुनियाभर में सैन्य खर्च बढ़कर 2113 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गई। इसमें पिछले साल की तुलना में 0.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई। 2021 में सेना पर सबसे अधिक खर्च करने वाले पांच देश संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, भारत, यूनाइटेड किंगडम और रूस रहे। इन देशों का कुल सैन्य खर्च पूरी दुनिया के सैन्य खर्च का 62 प्रतिशत था। गौरतलब है कि सैन्य खर्च के मामले में भारत भले ही दुनिया में तीसरे नंबर पर है, लेकिन अभी भी चीन इस मामले में काफी आगे है। चीन ने सेना पर भारत से करीब 3.8 गुणा अधिक खर्च किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...

Betify Casino – Avis & Bonus exclusif (2026)

Betify Casino - Avis & Bonus exclusif (2026) ...