Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

सूरत, 12 फरवरी 2021

आम आदमी पार्टी ने जिन राज्यों में आगामी विधानसभा या फिर स्थानीय निकाय के चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, उनमें से गुजरात भी एक है। इन दिनों आम आदमी पार्टी, गुजरात, पंजाब, यूपी, गोवा और उत्तराखंड में जमकर चुनाव प्रचार कर रही है। इस बीच गुजरात में पार्टी को अच्छा जनसमर्थन मिल रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गुरुवार को सूरत में बीजेपी के 600 कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। आपको बता दें कि आप यहां पर स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी कर रही है। हालांकि पार्टी ने विधानसभा चुनाव भी लड़ने का ऐलान किया है।

AAP ने सूरत में सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करना शुरू कर दिया है। इन रैलियों में पार्टी को लोगों का सहयोग मिल रहा है। गुरुवार को सूरत के पासोदड़ा इलाके में बीजेपी पेज के अध्यक्षों सहित लगभग 600 कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी ज्वॉइन कर ली। साथ ही इन लोगों ने भाजपा अध्यक्ष के कार्ड को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पैरों तले कुचला। पेज के अध्यक्षों ने पार्टी के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए अपने कार्ड सड़क पर फेंक दिए।

आम आदमी पार्टी ज्वॉइन करने वालों में गांव के सरपंच राजेंद्र वासनी और विश्व हिंदू परिषद के नेता संजय रादडिया शामिल हैं। भाजपा ने स्थानीय निकाय चुनाव जीतने के लिए पेज अध्यक्ष का गठन किया, लेकिन बीजेपी सूरत में उसी पेज के अध्यक्ष के पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो जाने से समस्या खाड़ी हो गई है। इन कार्यकर्ताओं ने आप के कई सीनियर नेताओं की मौजूदगी में पार्टी ज्वॉइन की।

इस दौरान आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल इटालिया ने कहा कि यहां गांधीनगर में, जिला पंचायत में, निगम में हर जगह बेईमान लोग बैठे हैं। उसे हर काम में कटौती करनी चाहिए इसलिए हमें आंदोलन करना होगा। दिल्ली में केजरीवाल के 5 साल के शासन में, किसी को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बोलते हुए नहीं देखा है।