गोवा: प्रमोद सावंत ने ली सीएम पद की शपथ, कैबिनेट में शामिल सभी मंत्री करोड़पति, 12वीं पास मिनिस्टर के पास सबसे ज्यादा संपत्ति, पढ़ें मंत्रिमंडल की पूरी लिस्ट

गोवा: प्रमोद सावंत ने ली सीएम पद की शपथ, कैबिनेट में शामिल सभी मंत्री करोड़पति, 12वीं पास मिनिस्टर के पास सबसे ज्यादा संपत्ति, पढ़ें मंत्रिमंडल की पूरी लिस्ट

पणजी, डॉ. प्रमोद सावंत ने सोमवार को दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में आठ विधायकों ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। गोवा के राज्यपाल पी. श्रीधरन पिल्लई ने प्रमोद सावंत के साथ उनके कैबिनेट में शामिल 8 मंत्रियों को करीब 10 हजार लोगों की मौजूदगी में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

सावंत कैबिनेट में विश्वजीत पी राणे, मौविन गोडिन्हो, रवि नाइक, नीलेश कैबराल, सुभाष शिरोडकर, रोहन खौंटे, गोविंद गौडे और अतानासियो मोनसेरेट ने मंत्री पद की शपथ ली। इन मंत्रियों के विभागों का बंटवारा अभी नहीं हुआ है। इन मंत्रियों में पिछली सरकार में शामिल राणे, गोडिन्हो, कैबराल और गौडे हैं। कैबिनेट में शामिल नए चेहरों में पूर्व सीएम रवि नाइक, पूर्व मंत्री रोहन खौंटे और पणजी विधायक अतानासियो मोनसेरेट हैं।

सावंत कैबिनेट के सभी मंत्री करोड़पति

प्रमोद सावंत के कैबिनेट में शामिल सभी मंत्री करोड़पति हैं। गोवा कैबिनेट के सबसे अमीर मंत्री अतनासियो मोनसेरेट हैं, जिनके पास कुल 48.48 करोड़ रुपये की संपत्ति है। गोविंद गौडे के पास 2.67 करोड़ रुपये की संपत्ति है। गौडे सावंत कैबिनेट के सबसे कम संपत्ति वाले मंत्री भी हैं। इसके अलावा गोवा के सीएम प्रमोद सावंत के पास 9.37 करोड़ की संपत्ति है जो सबसे कम संपत्ति वाले मंत्रियों में तीसरे स्थान पर हैं। प्रमोद सावंत के कैबिनेट के अन्य पांच मंत्रियों की संपत्ति 10 करोड़ से अधिक है।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो, सीएम प्रमोद सावंत के अलावा रवि नाइक सबसे ज्यादा पढ़े लिखे मंत्री हैं, दोनों ही परास्नातक हैं। सबसे अमीर मंत्री अतनासियो मोनसेरेट और सुभाष शिरोडकर सबसे कम पढ़े लिखे मंत्री हैं। ये दोनों मंत्री 12वीं पास हैं। अन्य सात मंत्रियों में दो स्नातक, दो 12वीं पास हैं और तीन मंत्रियों ने डिप्लोमा किया है।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और नरेंद्र सिंह तोमर, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई और मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...

Betify Casino – Avis & Bonus exclusif (2026)

Betify Casino - Avis & Bonus exclusif (2026) ...