Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

Delhi AAP vs BJP: केजरीवाल का पीएम मोदी पर आरोप- 6300 करोड़ से MLA खरीदे और कहते हैं मैं भ्रष्‍टाचार से लड़ रहा हूं

Delhi AAP vs BJP: केजरीवाल का पीएम मोदी पर आरोप- 6300 करोड़ से MLA खरीदे और कहते हैं मैं भ्रष्‍टाचार से लड़ रहा हूं

AAP vs BJP in Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की विधानसभा में विश्वासमत पेश करते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला। अरविंद केजरीवाल ने कहा, ’10 लाख करोड़ इनके दोस्‍त खा गए, 6300 करोड़ से MLA खरीदे और लाल किले पर खड़े कहते हैं मैं भ्रष्‍टाचार के खिलाफ लड़ रहा हूं।’

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने बताया कि ये विश्वासमत भारतीय जनता पार्टी के ऑपरेशन लोटस को आम आदमी पार्टी फेल कर चुकी है। इसको दिखाने के लिए किया जा रहा है। केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली में ऑपरेशन लोट सफल नहीं हो पाया। सोमवार को दिल्ली विधानसभा में सदन की कार्रवाई हंगामे के साथ शुरू हुई। भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने वेल में उतरकर हंगामा करने की कोशिश की जिसके बाद स्पीकर ने उन्हें मार्शल आउट कर दिया।

अंग्रेजों ने भी नहीं लगाया था इतना TAX

केजरीवाल ने बीजेपी की टैक्सनीति पर हमला करते हुए कहा,”आज पूरा देश महंगाई की मार से परेशान है। इन्होंने तो दूध, दही,लस्सी, छाछ, गेहूं, चावल और नमक पर भी टैक्स लगा दिया है। आजादी के 75 सालों में इतना टैक्स तो किसी सरकार ने नहीं लगाया। सरकार तो छोड़िए अंग्रेजों ने भी इतना टैक्स नहीं लगाया था। देश के बहुत से घरों में अब एक टाइम सब्जी लेनी कम कर दी है। दूध लेना कम कर दिया है।”

TAX से आने वाले अरबों-खरबों रुपये कहां जा रहे?

दिल्ली सीएम ने आगे बताया, “देश में हर चीज पर टैक्स लगाने से आने वाली अरबों खरबों की कमाई को ये कहां खर्च कर रहे हैं? ये पैसा कहां चला जा रहा है? उनके कुछ खरबपति दोस्त हैं जिन्होंने बैंकों से हजारो करोड़ रुपयों के कर्ज ले रखे हैं। जिसके बाद उनके दोस्तों की नीयत में खोट आ गई है और वो उस कर्ज को जमा नहीं करना चाहते हैं। इन्होंने अपने उन दोस्तों के कर्जे माफ करवाए हैं। वो भी 10 लाख करोड़ रुपए के।” उन्होंने आगे कहा एक किसान अगर अपने लोन की एक किश्त देने में देरी कर दे तो उसके घर पर पहुंच जाते हैं। अगर आपने अपनी कार की एक किश्त नहीं तो आपको भी जवाब के साथ जुर्माना देना पड़ता है लेकिन अरबपतियों के बड़े-बड़े कर्ज माफ कर दिए जाते हैं।

मनीष सिसोदिया पर CBI रेड को लेकर बोला हमला

अरविंद केजरीवाल ने विश्वासमत के दौरान दिल्ली में पिछले दिनों उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर हुई सीबीआई छापेमारी को लेकर हमला बोला। केजरीवाल ने कहा, ‘ये नौटंकी कर रहे थे शराब में पैसा खा लिया। हमने 10 बार पूछा Raid में क्या मिला? कुछ नहीं निकला। अब आज से Order आया है: अब शराब पर बात नहीं, अब पूछो New Classroom क्यों बनाए, Toilet क्यों बनाए? हां बना दिए, क्या ग़लत किया?’

महाराष्ट्र, कर्नाटक, एमपी, गोवा सहित कई राज्यों की सरकार गिराई

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी पर महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, गोवा राज्यों की सरकारें गिराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा आने वाले दिनों में ये झारखंड की सरकार गिराने वाले हैं। राज्यों में सरकारें गिराने के लिए इन्होंने 6300 Crore ख़र्च किये। ये पैसा कहां से आया? ये पैसा हम सब ने दिया महंगा डीजल और पेट्रोल खरीदकर। केजरीवाल ने कहा कि अब जब भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तब आप समझ जाइएगा कि किसी न किसी राज्य की सरकार गिरने वाली है इसी वजह से पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे हैं ताकि विधायकों की खरीद-फरोख्त की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...