Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

जानिए क्या है सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी गोल्डी बराड़ का राजस्थान की लेडी डॉन अनुराधा से कनेक्शन

जानिए क्या है सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी गोल्डी बराड़ का राजस्थान की लेडी डॉन अनुराधा से कनेक्शन

पंजाबी गायक और रैपर सिद्धू मूसेवाला की पंजाब के मानसा जिले के जवाहरके गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को उनके पैतृक गांव मूसा में किया गया। जब मूसेवाला की हत्या की खबर आई तो कुछ घंटों बाद ही कनाडा स्थित गैंगस्टर सतिंदर सिंह उर्फ ​​गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

अनुराधा-गोल्डी बराड़ कनेक्शन: कनाडा में बैठकर देश में आतंक फैलाने वाला गोल्डी बराड़, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी माना जाता है। गोल्डी बराड़ का राजस्थान से भी कनेक्शन सामने आया है। कहा जा रहा है कि बराड़, राजस्थान की लेडी डॉन अनुराधा का क्राइम पार्टनर रहा है। बता दें कि, सीकर की रहने वाली लेडी डॉन अनुराधा के राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर रहे आनंदपाल के साथ भी करीबी रिश्ते रहे थे। हालांकि, आनंद पाल के एनकाउंटर के बाद वह काला जठेड़ी गैंग को चलाने लगी थी।

अनुराधा ने खोला था राज: टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, लेडी डॉन अनुराधा ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के करीबी गोल्डी बराड़ को अपने साथ लेकर अंतरराष्ट्रीय अपराध सिंडिकेट भी बनाया था। क्योंकि काला जठेड़ी और लॉरेंस बिश्नोई गैंग की करीबी अपराध की दुनिया में सभी को पता है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, जब 31 जुलाई, 2021 को अनुराधा और काला जठेड़ी को पकड़ा गया था तो पूछताछ के दौरान अनुराधा ने गोल्डी बराड़ समेत अपने गिरोह के सदस्यों के नाम बताए थे।

क्राइम सिंडिकेट में कौन है शामिल: दिल्ली पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया था कि अनुराधा और काला जठेड़ी ने शादी कर ली थी और दोनों ने बीते सालों में अपने 20 दुश्मनों को ठिकाने लगाया था। अनुराधा, गोल्डी बराड़ के अंतरराष्ट्रीय अपराध सिंडिकेट चला रही थी। बता दें कि, जैसलमेर की एक जेल में बंद अनुराधा के अंतरराष्ट्रीय अपराध सिंडिकेट में काला राणा, गोल्डी बराड़, पंजाब का मोंटी (अभी कनाडा में है), गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई शामिल थे। रिपोर्ट के मुताबिक, इन गैंगस्टर्स ने दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में एक सक्रिय गिरोह बना रखा था। जिसका काम कथित तौर पर हाई-प्रोफाइल जबरन वसूली, अंतरराज्यीय शराब तस्करी, अवैध हथियारों की तस्करी और भूमि हथियाने का था।

अनुराधा कैसे बनी राजस्थान की लेडी डॉन: राजस्थान के सीकर की अनुराधा पढ़ने में अव्वल थी और उसने बीसीए किया था। अनुराधा ने कारोबारी फेलिक्स दीपक मिंज से शादी की और शेयर ट्रेडिंग का बिजनेस शुरू किया। इस बिजनेस में हजारों लोगों का पैसा लगा लेकिन धंधा चौपट हो गया। लोग अनुराधा और उसके पति दीपक को पैसा वापस करने को लेकर परेशान करने लगे। ऐसे में अनुराधा ने पति को छोड़ दिया और जरायम की दुनिया में जा पहुंची, जहां उसे कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल सिंह का साथ मिला था। सीकर में आज भी लोग लेडी डॉन अनुराधा को ‘मैडम मिंज’ के नाम से जानते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...