Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel

Online kumar, Türkiye yasalarına göre yasaklanmıştır; ancak bettilt giriş gibi lisanslı platformlar uluslararası erişim sağlar.

bahsegel bahsegel giriş bahsegel

Adres güncellemelerini öğrenmek için bettilt ziyaret ediliyor.

bahsegel güncel giriş

बढ़ते कोरोना मामलों से चिंतित केंद्र ने पांच राज्‍यों को किया अलर्ट, 10 अप्रैल से 18 से अधिक उम्र वालों के लिए बूस्‍टर डोज शुरू

बढ़ते कोरोना मामलों से चिंतित केंद्र ने पांच राज्‍यों को किया अलर्ट, 10 अप्रैल से 18 से अधिक उम्र वालों के लिए बूस्‍टर डोज शुरू

नई दिल्ली, कोरोनावायरस के खिलाफ बूस्टर डोज को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। अब 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए कोरोना के बूस्टर डोज को हरी झंडी मिल गई है। 10 अप्रैल से 18+ के लोगों को प्रिकॉशन डोज लगेगी। कोरोना की प्रिकॉशन डोज निजी सेंटरों पर लगाई जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जानकारी दी गई है कि निजी टीकाकरण केंद्रों पर अब 10 अप्रैल से 18 साल से ज़्यादा उम्र के लोगों के लिए प्रिकॉशन डोज उपलब्ध होगी।

यदि कोई बूस्टर डोज लेना चाहता है तो यह सुविधा प्राइवेट अस्पतालों में भी रहेगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि जिन लोगों की आयु 18 साल से अधिक है और दूसरी खुराक लिए हुए 9 महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है, वे कोरोना की प्रिकॉशन डोज ले सकते हैं। यह सुविधा निजी सेंटर्स पर भी उपलब्ध रहेगी।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, पहली और दूसरी खुराक के लिए सरकारी टीकाकरण केंद्रों के जरिए चल रहे मुफ्त टीकाकरण कार्यक्रम के साथ-साथ स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 साल के अधिक उम्र के लोगों को प्रिकॉशन डोज जारी रहेगी और इसमें तेजी लाई जाएगी।

इस बीच, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला का बयान आया है। उन्होंने एनडीटीवी से बातचीत में बताया कि कोविशील्ड बूस्टर डोज की कीमत 600 रु होगी और टैक्स समेत इसका दाम कुछ अधिक होगा।

कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन एक्सई के संभावित खतरे के बीच, देश में कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन का अभियान बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है। 12 से 14 साल के बच्चों के लिए भी 16 मार्च से वैक्सीनेशन का अभियान शुरू कर दिया गया है। चीन के भारत कोरोना के खिलाफ सबसे अधिक वैक्सीनेशन करने वाला दुनिया का दूसरा देश है।

केंद्र ने इन राज्यों को किया अलर्ट

वहीं, केंद्र ने दिल्ली, केरल, हरियाणा, महाराष्ट्र और मिजोरम को कोरोना के बढ़ते मामलों पर सख्त निगरानी बनाए रखने को कहा है। पिछले हफ्तों में इन राज्यों मे कोरोना के मामलों में इजाफा देखने को मिला है, जिसके बाद केंद्र ने इन राज्यों को अलर्ट किया है।

कोरोना के मामलों में हुआ इजाफा

देश में बड़े पैमाने पर चलाए जा रहे वैक्सीनेशन प्रोग्राम के बीच, कोरोना के मामलों में इजाफा भी दर्ज किया गया है। देश में कोरोना के नए मामलों में 7.3 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की गई है। देश में पिछले 24 घंटे में 1,110 मामले सामने आए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना के कारण 43 लोगों की मौत हुई है।पिछले 24 घंटे में वैक्सीनेशन प्रोग्राम के तहत 16,80,118 डोज लगाई गई, इसके बाद अब तक कुल वैक्सीनेशन का आंकडा 1,85,38,88,663 पहुंच गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related