Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

पटना, 1जनवरी, 2021

बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ( former CM Rabri Devi ) का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर नए साल के साथ-साथ अपने जन्मदिन की भी खुशी मना रही हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उन्हें बधाई दी। सभी को नए साल की शुभकामना देते हुए पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने बिहार की एनडीए सरकार पर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि भाजपा-जदयू के अनैतिक गठबंधन ( BJP JDU Alliance ) ने बिहार को वर्चस्व की जंग में झोंक दिया है। मीडिया से बात करते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार में अपराध, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम पर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जूनियर डॉक्टर हड़ताल ( Junior Doctor Strike ) पर हैं, मरीज परेशान हैं। सीएम नीतीश कुमार ( CM Nitish Kumar ) पर हमलावर होते हुए पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कल एक ट्वीट में उन्हें 40 सीटों वाले अनुकंपाई मुख्यमंत्री की संज्ञा दे दी थी। आज उन्होंने कहा कि सीएम घूमने-फिरने में मस्त हैं।

वहीं भाजपा पर सत्ता के लिए कुछ भी कर गुजरने का आरोप लगाते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में जैसे जदयू विधायकों को तोड़ा गया। वैसा ही कुछ बिहार में भी हो सकता है। वहीं जब पत्रकारों ने सवाल किया कि क्या नीतीश कुमार को दोबारा विपक्ष के महागठबंधन में शामिल किया जा सकता है, तो उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो पार्टी नेता इस पर विचार-विमर्श कर फैसला लेंगे। राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। साल के पहले दिन कुछ अप्रिय नहीं बोलना चाहती लेकिन प्रदेश के हालात ठीक नहीं हैं।