Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

उत्तर प्रदेश में लगातर बढ़ रहे कोरोना वायरस से संक्रमित, 24 घंटे में 3121 नए केस

उत्तर प्रदेश में लगातर बढ़ रहे कोरोना वायरस से संक्रमित, 24 घंटे में 3121 नए केस

लखनऊ, वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर ने अन्य राज्यों की तरह ही उत्तर प्रदेश में भी गति पकड़ ली है। प्रदेश में रोज करीब डेढ़ गुणा नए केस बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे की सैंपल रिपोर्ट आने के बाद प्रदेश में 3121 नए संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में अब एक्टिव केस भी बढ़कर 8224 हो गए हैं।

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि गुरुवार को प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 3121 नए केस मिले हैं। इससे पहले बुधवार को यह संख्या 2023 तथा मंगलवार को 992 थी। प्रदेश में अब 8224 एक्टिव केस हैं। रिकवरी रेट भी 98.2 प्रतिशत हो गया है। जबकि पॉजिटिवटी रेट 1.83 प्रतिशत है। जो कि 0.5 था। उत्तर प्रदेश के तीन जिलों में एक्टिव केस भी हजार के पार हो गए हैं। गौतमबुद्धनगर में 1706, गाजियाबाद में 1180 और लखनऊ में 1153 एक्टिव केस हो गए हैं। मेरठ में भी 798 एक्टिव केस हैं।

प्रदेश में बीते 24 घंटों में 1,96,502 जांचों में 3,121 कोरोना के मामलों की पुष्टि हुई। बीते 24 घंटों में 47 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है। प्रदेश में गुरुवार को गौतमबुद्धनगर में सर्वाधिक 600, लखनऊ में 408, मेरठ में मेरठ 401, गाजियाबाद में 382, आगरा में 131, प्रयागराज में 128 तथा वाराणसी में 126 नए संक्रमित मिले हैं।

प्रदेश में बुधवार को कुल 1,96,502 सैम्पल की जांच की गयी। विभिन्न जनपदों से आरटीपीसीआर जांच के लिए 1,19,397 सैम्पल भेजे गये। इसमें कोरोना संक्रमण के 3121 नए मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 9,39,89,785 सैम्पल की जांच की गई है। अब तक कुल 16,88,105 लोग कोविड-19 से उबरे हैं।

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि जो लोग होम आइसोलेशन में है वह होम आइसोलेशन के नियमों का पालन करें। आवश्यकता होने पर उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया जायेगा। उनको किसी प्रकार के घबराने या भयभीत होने की आवश्यता नही है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर अथवा जनपद स्तर पर जारी कोविड हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क करें।

गति पर कोविड वैक्सीनेशन

प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में पांच तक एक दिन में 14,17,910 कोरोना वैक्सीन डोज दी गई। 18 वर्ष से अधिक 12,98,89,556 लोगों को पहली डोज दी गयी है। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 88.11 प्रतिशत है। दूसरी डोज 7,61,09,627 लगायी गयी हैं जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 51.63 प्रतिशत है। अब तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल 20,59,99,183 डोज दी गई है। प्रदेश में 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 7,85,766 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी अनुमानित संख्या का लगभग करीब 5.61 प्रतिशत है। सभी आयु वर्ग को मिलाकर अब तक 20,67,84,949 वैक्सीन की डोज दी है। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये। जिन लोगों ने प्रथम डोज ले ली है, वह सभी लोग अपनी दूसरी डोज भी समय पर जरूर लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...