कोरोना की तीसरी लहर के बीच होने जा रहे पांच राज्‍यों में विधानसभा चुनाव, जानिए- इन राज्‍यों में संक्रमण की स्थिति

कोरोना की तीसरी लहर के बीच होने जा रहे पांच राज्‍यों में विधानसभा चुनाव, जानिए- इन राज्‍यों में संक्रमण की स्थिति

 नई दिल्‍ली, पांच राज्‍यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का इंतजार आज खत्म होने वाला है। चुनाव आयोग आज दोपहर तारीखों की घोषणा करेगा। पांचों राज्यों में चुनावों के निकट आते-आते कोरोना वायरस भी तेजी से अपने पैर पसार रहा है। देश में कोरोना का प्रकोप दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,41,986 नए केस सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में 40,895 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं और 285 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में पाजिटिविटी दर भी अब 9.28 फीसद पर हो गई है। यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा और पंजाब में चुनाव होने वाले हैं। इन राज्यों में कोरोना के हालात भी अच्छे नहीं है, आइए जानते हैं इन राज्यों के मौजूदा कोरोना के हालात-

उत्तर प्रदेश में तेजी से फैल रहा है कोरोना

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। उत्तर प्रदेश में कुल 17,23,469 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 16,88,224 मरीज ठीक हो चुके हैं। यहां फिलहाल 12,327 एक्टिव केस हैं और कुल 22,918 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के नए

उत्तराखंड में कोरोना का यह है हाल

उत्तराखंड में भी विधानसभा चुनाव की तैयारियां जहां जोरों पर है, कोरोना संक्रमण वहां भी तेजी से बढ़ रहा है। यहां कुल 3,47,912 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 3,38,467 मरीज ठीक हो चुके हैं। यहां फिलहाल 2,022 एक्टिव केस हैं और कुल 7,423 लोगों की मौत हो चुकी है।

पंजाब में भी बढ़े केस

पंजाब में लगातार कोरोना केस बढ़ रहे हैं। यहां कुल 6,13,976 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 5,87,888 मरीज ठीक हो चुके हैं। यहां फिलहाल 9,425 एक्टिव केस हैं और कुल 16,663 लोगों की मौत हो चुकी है।

गोवा में भी बढ़ा कोरोना

विधानसभा चुनाव की तैयारी गोवा में भी चल रही है। इस बीच गोवा में भी कोरोना संक्रमण के मामले ढाई गुना बढ़ गए हैं। यहां कुल 1,86,198 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 1,76,737 मरीज ठीक हो चुके हैं। यहां फिलहाल 5,931 एक्टिव केस हैं और कुल 3,530 लोगों की मौत हो चुकी है।

मणिपुर में यह है कोरोना का हाल

मणिपुर में भी विधानसभा चुनाव की तैयारी चल रही है, लेकिन मणिपुर में कुछ दिनों में कोरोना के आंकड़े बढ़ गए हैं। यहां कुल 1,26,012 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 1,23,657 मरीज ठीक हो चुके हैं। यहां फिलहाल 346 एक्टिव केस हैं और कुल 2,009 लोगों की मौत हो चुकी है।

पांचों राज्यों में ओमिक्रान भी पसार रहा है पैर

कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रान इन राज्यों में तेजी से बढ़ रहा है। सबसे बड़े चुनावी राज्य यूपी में ओमिक्रान के 31 मामले अभी तक सामने आएं हैं जिनमें से केवल 6 ही लोग अभी तक ठीक हो सके हैं। पंजाब में 2 में से 2 ओमिक्रान के मरीज ठीक हो चुके हैं। उत्तराखंड की बात करें तो इसमें 8 में से 5 मरीज ठीक हुए हैं। गोवा में सभी 19 मरीज और मणिपुर में भी 1 में से 1 ठीक हो चुके हैं।

चुनावी राज्यों में अभी तक लग चुके वैक्सीन डोज

कोरोना वायरस से बचाव के लिए देशभर में वैक्सीनेशन शुरू किया गया है। देश में वैक्सीनेशन प्रक्रिया तेजी से चल रही है। अभी तक उत्तर प्रदेश में 20,88,74,019, पंजाब में 2,72,03,694, उत्तराखंड में 1,44,59,663, गोवा में 24,40,023 और मणिपुर में 23,38,988 वैक्सीन की डोज लग चुकी हैं। इसके अलावा अब देश में 15 साल से 18 साल तक के बच्चों के लिए भी वैक्सीनेशन शुरू हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related