Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel

जापान में इतिहास रचेंगी अवनी चतुर्वेदी, बनेंगी विदेश में फाइटर जेट उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला पायलट

जापान में इतिहास रचेंगी अवनी चतुर्वेदी, बनेंगी विदेश में फाइटर जेट उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला पायलट

भारत की पहली तीन महिला फाइटर पायलट में से एक अवनी चतुर्वेदी एक बार फिर इतिहास रचने वाली हैं। वह आज जापान के लिए रवाना होंगी। भारतीय वायु सेना के सुखोई 30 एमकेआई की पायलट अवनी विदेश में लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला फाइटर पायलट बनेंगीं। वह जापान की वायुसेना के साथ संयुक्त युद्ध अभ्यास करने जा रही टीम का हिस्सा हैं।

इंडियन एयरफोर्स की महिला अधिकारी फ्रांसीसी वायु सेना सहित भारत आने वाली विदेशी टुकड़ियों के साथ युद्धाभ्यास में भाग लेती रही हैं। अभ्यास के लिए भारत आई फ्रांसीसी वायु सेना की टीम में दो महिला फाइटर पायलट थीं। यह पहली बार होगा जब भारत की महिला फाइटर पायलट विदेशी भूमि पर देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

जापान के हयाकुरी और सयामा एयर बेस पर 16 जनवरी से 26 जनवरी तक वीर गार्जियन 2023 अभ्यास होगा। तीन महिला फाइटर पायलटों में से एक और अवनी चतुर्वेदी की के साथ ट्रेनिंग लेने वाली स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ भी Su-30MKI फाइटर जेट की पायलट हैं। उन्होंने कहा कि Su-30MKI इंडियन एयरफोर्स का सबसे अच्छे और घातक विमानों में से एक है। यह विमान स्वदेशी हथियार प्रणालियों से लैस है।

भावना कंठ ने कहा कि सुखाई मल्टिरोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट है। इसे जमीन पर हमला करने के साथ ही हवा में लड़ाई करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। यह हाई स्पीड और लो स्पीड पर बेहद फुर्ती से अपनी दिशा बदल सकता है। यह खासियत सुखोई को दूसरों से अलग बनाती है। यह विमान लंबी दूरी के मिशन को भी अंजाम दे सकता है।

Exercise Veer Guardian 2023 में भारत की ओर से चार सुखोई फाइटर प्लने, दो ट्रांस्पोर्ट विमान C-17 ग्लोबमास्टर और एक  IL-78 टैंकर विमान हिस्सा लेंगे। जापानी वायुसेना की ओर से अभ्यास में चार F-2 और चार F-15 फाइटर प्लेन हिस्सा लेंगे।

IAF के अनुसार अभ्यास के दौरान जटिल वातावरण में मल्टी डोमेन एयर कॉम्बैट मिशन किया जाएगा। यह भारत और जापान की वायु सेना को एक-दूसरे से सीखने का मौका प्रदान करेगा। 8 सितंबर 2022 को जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित दूसरी 2+2 विदेश और रक्षा मंत्रिस्तरीय बैठक के दौरान भारत और जापान ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग बढ़ाने और पहले संयुक्त फाइटर जेट अभ्यास सहित अधिक सैन्य अभ्यास में शामिल होने पर सहमति व्यक्त की थी।

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...