Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel

खुद अपना मजाक उड़वाना चाहते हैं दिग्गी राजा, देखिये क्या ऐलान कर बैठे

खुद अपना मजाक उड़वाना चाहते हैं दिग्गी राजा, देखिये क्या ऐलान कर बैठे

भोपाल: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने लगता है अपना मजाक उड़वाने का पूरा मन बना लिया है, इसलिए वो एक अजीब घोषणा कर बैठे हैं. दिग्विजय सिंह ने कॉमेडियन कुणाल कामरा (Kunal Kamra) और मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) को भोपाल में शो करने का न्योता दिया है. उन्होंने कहा कि सारी जिम्मेदारी उनकी होगी और कॉमेडी का सब्जेक्ट भी दिग्विजय सिंह होगा. यानी वो चाहते हैं कि दोनों कॉमेडियन भोपाल आएं और दिल खोलकर उनका मजाक बनाएं.

विरोध के नाम पर कुछ भी चलेगा

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh)  ने इस संबंध में एक ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है, ‘मैं कुणाल और मुनव्वर के लिए भोपाल में शो आयोजित करूंगा. सारी जिम्मेदारी मेरी होगी. शर्त केवल ये होगी कि कॉमेडी का सब्जेक्ट दिग्विजय सिंह होगा. इसमें तो संघियों को ऐतराज नहीं होना चाहिए’. दरअसल, कांग्रेस नेता संघ पर निशाना साध रहे हैं और इसके लिए वो अपना मजाक बनवाने को भी तैयार हैं.

अपनी सुविधा अनुसार तय करें Date

दिग्विजय सिंह ने कुणाल कामरा और मुनव्वर फारूकी से ये भी कहा कि वो अपनी सुविधा के हिसाब से तारीख और समय बता दें. उन्होंने कहा कि उनकी सारी शर्तें मंजूर होंगी, लेकिन शो का सब्जेक्ट केवल दिग्विजय सिंह होना चाहिए. बता दें कि कुणाल कामरा और मुनव्वर फारूकी के कई शो कैंसिल हो गए हैं. दोनों के ऊपर भड़काऊ कॉमेडी करने के आरोप लगते रहे हैं. मुनव्वर फारूकी के तो महज दो महीने में 12 शो रद्द हो चुके हैं. इससे नाराज होकर उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘अब मेरा काम हो गया, नफरत जीत गई और कलाकार हार गया.’

‘मैं कोरोना वायरस का नया वैरिएंट’

उधर, कुणाल कामरा का भी बेंगलुरु में होने वाला शो रद्द हो गया है. उन्हें धमकी दी गई थी कि अगर शो होता है तो वेन्यू को बंद कर दिया जाएगा. उनका ये शो इसी महीने होने वाला था. कामरा ने शो रद्द होने की जानकारी देते हुए बताया था कि 45 लोगों के एक कार्यक्रम स्थल पर इकट्ठा होने की अनुमति नहीं ली गई थी और कार्यक्रम स्थल को बंद करने की धमकी मिली थी, इसलिए शो कैंसिल किया जा रहा है. कामरा ने तंज कसते हुए कहा था कि मुझे लगता है कि मैं इन्हें कोरोना वायरस के नए वैरिएंट जैसा दिखता हूं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related