Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş

प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुख्यमंत्री योगी पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर भी किया कटाक्ष; बोलीं- भाजपा की सोच जगजाहिर

प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुख्यमंत्री योगी पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर भी किया कटाक्ष; बोलीं- भाजपा की सोच जगजाहिर

लखनऊ, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति उनकी और भाजपा की सोच जगजाहिर है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि कोविड के चलते महिला मैराथन का आयोजन बंद करना पड़ा लेकिन हमने आनलाइन प्रतियोगिताएं कराने का फैसला किया है।

फेसबुक पर लाइव संवाद के दौरान प्रियंका से सवाल हुआ कि योगी आदित्यनाथ ने कभी अपने लेख में कहा था कि महिलाओं की ऊर्जा को नियंत्रित करने की जरूरत है। प्रश्नकर्ता ने इस पर प्रियंका की प्रतिक्रिया जाननी चाही। जवाब में प्रियंका ने कहा कि ‘महिलाओं की ऊर्जा को नियंत्रित करने की बात भाजपा, योगी आदित्यनाथ और उनकी पार्टी के नेताओं की महिलाओं के प्रति विचारधारा को स्पष्ट करता है। मैं इससे सहमत नहीं हूं। महिलाओं की ऊर्जा देश को बदल सकती है। महिलाओं की ऊर्जा, उनकी करुणा, प्रेम, विवेक, दृढ़ता उनके विशेष गुण हैं।’

हस्तिनापुर सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार अर्चना गौतम से किये जा रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि ऐसे सवाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी या किसी पुरुष से क्यों नहीं किये जाते हैं? प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि हम समझते हैं कि आपके लिए काम करना हमारी ड्यूटी, हमारा धर्म है। हम काम करने के बदले एहसान नहीं जताते हैं। मोदी यह नहीं बताते कि पिछले पांच-सात साल में क्या हुआ। वह पूछते हैं कि 70 साल में क्या हुआ, लेकिन यह नहीं बताते कि खुद क्या किया। जबकि आज हम जिस बुनियाद पर खड़े हैं, वह पिछले 70 वर्षों में बनी है।

एक सवाल के जवाब में प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि कोविड के चलते महिला मैराथन का आयोजन बंद करना पड़ा लेकिन हमने आनलाइन प्रतियोगिताएं कराने का फैसला किया है। आप में से जो भी लड़कियां इसे लेकर उत्साहित हैं, वे आनलाइन भाग ले सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related