Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

यूपी चुनाव: 2017 से पहले उत्तर प्रदेश रोज नए दंगों की चपेट में आता था:CM योगी

यूपी चुनाव: 2017 से पहले उत्तर प्रदेश रोज नए दंगों की चपेट में आता था:CM योगी

श्रावस्ती: उत्तर प्रदेश में चार चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। अब राजनीतिक दलों की नजर बाकी बचे तीन चरणों के चुनाव पर है। इसे जीतने के लिए सभी ने पूरी ताकत झोंक दी है। यूपी चुनाव के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने श्रावस्ती एवं भिनगा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने संबोधन के दौरान सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 5 साल पहले यह उत्तर प्रदेश रोज नए दंगो की चपेट में आता था। रोज दंगा होता था। पूजा नहीं करने दिया जाता था, गुंडे आकर परेशान करते थे। समाजावादी पार्टी की सरकार में राज्य में 6 महीने से ज्यादा कर्फयु था, अराजकता का तांडव था। सपा की सरकार में 314 दंगे हुए थे। सपा का बसपा से पहले के कार्यकाल में जगह-2 आंतकी विस्फोट हुए थे। व्यापारियों की संपत्ति जला दी जाती थी।

2017 से पहले बिजली आती नहीं थी, आज जाती नहीं
मुख्यमंत्री कहते है कि आज उत्तर प्रदेश देश के अंदर विकास की ऊंचाई को छू पा रहा। 2017 से पहले बिजली आती नहीं थी, आज जाती नहीं है। सबको बिजली पर्याप्त बिजली, पहले बिजली का भी जाति महजब हुआ करता था। ईद, मोहर्रम में बिजली आती थी, होली-दिवाली में बिजली नहीं आती थी। आज भेद नहीं है। कोरोना काल में भाजपा आयी हालचाल लेने के लिए। लोगों को फ्री में टेस्ट, फ्री में वैक्सीन, फ्री में उपचार मिला। यहीं वैक्सीन बसपा-सपा सरकार में बाजार में बिक जाती किसी गरीब को नहीं मिलती।

राशन का पैसा सपा के गुंडो के हाथों में
सीएम योगी सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए बोले कि भाजपा सरकार में दो बार फ्री में राशन मिलता है। लेकिन पहले इस राशन का सारा पैसा जाता था, सपा के गुंडों के हाथ में, बसपा की सरकार में हाथी का पेट इतना बड़ा था कि सारा राशन उसी में समा जाता है। सारा राशन हाथी खा जाता था। लेकिन आज का राशन गरीब को मिल रहा है। उज्जवला से जुड़े लोगों को होली, दीपावली में फ्री में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएंगे। बेटी की जन्म से लेकर स्नातक की पढ़ाई तक के लिए 25 हजार राशि हो गई।

बाराबंकी में किया था संबोधन
बता दे कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इससे पहले बाराबंकी के रामनगर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि बाराबंकी की जब भी बात होती है तो पवित्र धाम की भी चर्चा होती है। पहली मार्च को शिवरात्रि है। शिवरात्रि के अवसर पर पिछले पांच वर्ष के दौरान जिस धूमधाम के साथ जलाभिषेक का कार्यक्रम हुआ है पिछली सरकारों ने इसमें व्यवधान डालने का काम किया था। पूर्ववर्ती सरकारें आस्था के साथ खिलवाड़ करती थी। रामनगर में तो मां दुर्गा की मूर्ति को भी रोकने का काम होता था। लेकिन बीते 5 साल के दौरान आपकी आस्था के साथ कोई खिलवाड़ करने का दुस्साहस नहीं कर पाया। कोई माई का लाल न कांवड़ यात्रा रोक सकता है  न मां दुर्गा के मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम रोक सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...