Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

नई टिहरी, 12 नवंबर 2021

गजा कस्बे के घडिंयाल डांडा स्थित करीब एक करोड़ की लागत से नवनिर्मित घंटाकर्ण मंदिर का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को लोकार्पण किया। सीएम ने कहा देहरादून से टिहरी के बीच आठ हजार करोड़ की लागत से बनने वाली सुरंग के निर्माण की प्रधानमंत्री ने सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है। कहा उत्तराखंड दिवस के 25 वर्ष पूरे होने तक उत्तराखंड देश का नंबर वन राज्य होगा।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घंटाकर्ण मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और घंटाकर्ण भगवान से प्रदेश और जिले की सुख-समृद्धि की कामना की। सीएम, माता मंगला और भोले महाराज ने घंटाकर्ण धाम में ठाकुर भगत सिंह सजवाण की मूर्ति स्थल का भी भूमि पूजन किया। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री के विजन को साकार करने का कार्य में लगी है। कहा सभी को मिलकर उत्तराखण्ड को देश का पहला समृद्ध राज्य बनाना है, जिसके लिये राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। कहा केंद्र और प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रदेश की जनता को लाभ मिल रहा है।

सीएम ने करीब 16 लाख 50 हजार की लागत से बनी घंटाकर्ण पम्पिंग योजना, दस लाख की लागत से मंदिर में बने विश्राम गृह, सात लाख 50 हजार की लागत से बने रैन शेल्टर, बेंचेज साइनेज का लोकार्पण किया। साथ ही सीएम ने घंटाकर्ण मंदिर में करीब पाचास लाख की लागत से बनने वाले एक विश्राम गृह का शिलान्यास भी किया। माता मंगला और भोले महाराज ने घंटाकर्ण धाम में धर्मशाला निर्माण के लिये 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। भाजपा कार्यकर्ताओं और मंदिर के समिति के लोगों ने सीएम का फूल-मालाओं से स्वागत किया। मौके पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव, एसएसपी तृप्ति भट्ट, जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, बीसूका उपाध्यक्ष दिनेश डोभाल, पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत, ब्लॉक प्रमुख शिवानी बिष्ट, प्रमुख नरेंद्रनगर राजेन्द्र भंडारी, घंटाकर्ण धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय प्रकाश बिजल्वाण, सचिव रघुवीर सजवाण, गजा नपं अध्यक्ष मीना खाती, राजेंद्र भंडारी, आदि उपस्थित थे।