बिहार में सड़क पर बंद की जाएगी नमाज? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कर दिया साफ

बिहार में सड़क पर बंद की जाएगी नमाज? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कर दिया साफ

पटना : हाल ही में राज्य मंत्रिमंडल में भाजपा कोटे के एक मंत्री ने सड़क पर नमाज पढ़ना बंद कराने की बात का समर्थन किया था। इस संबंध में जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद सोमवार को जब सीएम नीतीश कुमार से उनकी प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि इन सब विषयों पर चर्चा करने का कोई मतलब नहीं। इन बातों को मुद्दा बनाए जाने का कोई मतलब नहीं। सभी लोग हमारे लिए एक समान हैं। सबको अपने ढंग से ध्यान रखना चाहिए।

सीएम नीतीश ने कहा कि कहीं कोई पूजा करता है, कहीं गाता है। सभी के अपने-अपने विचार हैैं। हम इन सब चीजों को ऐसा मानकर चलते हैैं कि सबको अपने ढंग से करना चाहिए। अभी जब कोरोना को लेकर गाइडलाइन दिया गया था तो कोई बाहर नहीं जा रहा था। अब फिर कोरोना का दौर बढ़ेगा तो पुन: गाइडलाइन जारी होगी। कोई एक धर्म की बात नहीं है। सबको इसका ध्यान रखना चाहिए।

ओमिक्रोन का बिहार में अभी पता नहीं पर खतरा तो है ही

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि ओमिक्रोन के किसी मामले का अभी बिहार में कोई पता नहीं चला है, पर खतरा तो है ही। ओमिक्रोन जांच में अधिक समय लगता है। पांच से सात दिन का समय लग जाता है। रिपोर्ट में विलंब होना ठीक नहीं है। इसलिए इस बात को लेकर बात हो रही कि बिहार में ही तेजी से रिपोर्ट प्राप्त करने की  व्यवस्था हो जाए। जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से बातचीत के क्रम में मुख्यमंत्री ने यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। खासकर पटना में संख्या बढ़ रही। सरकार पूरी तरह से सतर्क है और इससे जुड़े लोग सक्रिय हैं। हर प्रकार की तैयारी है। इलाज में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। उद्देश्य यह है कि अधिक से अधिक जांच कराएं। कोरोना जांच की संख्या को बढ़ाया गया है। ऐसा देखा गया है कि बाहर से जो लोग आते हैं उनमें ही यह मामला दिखता है। सामान्य लोगों में इस तरह का केस नहीं आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...

Betify Casino – Avis & Bonus exclusif (2026)

Betify Casino - Avis & Bonus exclusif (2026) ...