Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel

Online kumar, Türkiye yasalarına göre yasaklanmıştır; ancak bettilt giriş gibi lisanslı platformlar uluslararası erişim sağlar.

bahsegel bahsegel giriş bahsegel

Adres güncellemelerini öğrenmek için bettilt ziyaret ediliyor.

bahsegel güncel giriş

नोएडा में साइबर ठगी के नेटवर्क का पर्दाफाश, 164 विदेशी नागरिकों को छुड़ाया; नौकरी का झांसा देकर बनाते थे बंधक

नोएडा में साइबर ठगी के नेटवर्क का पर्दाफाश, 164 विदेशी नागरिकों को छुड़ाया; नौकरी का झांसा देकर बनाते थे बंधक

नोएडा में साइबर ठगी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सेक्टर-136 में चल रहे एक कॉल सेंटर पर छापा मारकर 164 विदेशी नागरिकों को छुड़ाया है। इनमें इंडोनेशिया के 92 और मलेशिया के 72 नागरिक शामिल हैं। आरोप है कि इन सभी को भारत में अच्छी नौकरी और बेहतर सैलरी का लालच देकर बुलाया गया था। इसके बाद उनके पासपोर्ट अपने कब्जे में लेकर उन्हें बंधक बना लिया गया और जबरन साइबर ठगी का काम कराया जा रहा था।

पुलिस की छापेमारी के दौरान मौके से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, कंप्यूटर, लैपटॉप, सिम कार्ड और पासपोर्ट बरामद किए गए हैं। इस मामले में एक मलेशियाई नागरिक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो भारतीय हैंडलर फरार बताए जा रहे हैं।

कॉल सेंटर पर छापेमारी में क्या-क्या मिला?

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को नोएडा के सेक्टर-136 स्थित कॉल सेंटर पर कार्रवाई की। तलाशी के दौरान पुलिस को 355 मोबाइल फोन, 175 से ज्यादा डेस्कटॉप और लैपटॉप तथा कई सिम कार्ड मिले। बरामद सिम कार्ड में अंतरराष्ट्रीय सिम भी शामिल हैं।

इसके अलावा करीब 175 पासपोर्ट भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, इस कॉल सेंटर के जरिए विदेशी नागरिकों से साइबर ठगी कराई जा रही थी। सभी विदेशी नागरिक बिजनेस वीजा पर भारत आए थे।

अच्छी नौकरी का झांसा देकर भारत बुलाते थे

जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क के लोग खासतौर पर इंडोनेशिया और मलेशिया के नागरिकों को निशाना बनाते थे। उन्हें भारत में अच्छी सैलरी और बेहतर करियर का भरोसा देकर नौकरी का ऑफर दिया जाता था।

भारत पहुंचने के बाद कथित तौर पर उनके पासपोर्ट ले लिए जाते थे और उन्हें अपनी मर्जी से कहीं आने-जाने की अनुमति नहीं दी जाती थी। इस तरह उन्हें बंधक बनाकर साइबर ठगी के काम में लगाया जाता था।

पुलिस के अनुसार, जो लोग ठगी का काम करने से इनकार करते थे, उनके साथ मारपीट भी की जाती थी। विदेशी नागरिकों को पेइंग गेस्ट यानी पीजी आवासों में रखा गया था, जहां उन्हें खराब खाना दिए जाने की भी शिकायत सामने आई है।

निगरानी के लिए लगाई गई थीं 40 कैब

विदेशी नागरिकों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए खास इंतजाम किए गए थे। पुलिस के मुताबिक, पीजी से कॉल सेंटर तक लोगों को लाने और ले जाने के लिए करीब 40 कैब लगाई गई थीं। इन कैब के जरिए उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखी जाती थी, ताकि वे अपनी मर्जी से कहीं जा न सकें।

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे साइबर ठगी

पुलिस की जांच में पता चला है कि विदेशी नागरिकों को साइबर ठगी करने के लिए बाकायदा ट्रेनिंग दी गई थी। उन्हें बातचीत करने के लिए स्क्रिप्ट भी उपलब्ध कराई जाती थी।

आरोप है कि कॉल सेंटर में काम करने वाले ऑपरेटर फर्जी महिला पहचान और सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाकर लोगों से संपर्क करते थे। पहले उनसे दोस्ती की जाती थी और धीरे-धीरे भरोसा जीतने की कोशिश होती थी।

जब सामने वाला व्यक्ति उनकी बातों पर विश्वास करने लगता था, तब उसे फर्जी ट्रेडिंग और निवेश प्लेटफॉर्म के जरिए पैसा लगाने के लिए तैयार किया जाता था। इस तरह लोगों को निवेश के नाम पर ठगी का शिकार बनाया जाता था।

मलेशियाई नागरिक गिरफ्तार, दो भारतीय हैंडलर फरार

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान मलेशिया के रहने वाले 25 वर्षीय तन गुआन वेई को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वहीं, इस नेटवर्क में कथित तौर पर शामिल भारतीय हैंडलर सुनील कुमार और सुशील कुमार फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

जांच में जेंटट्रिक्स और क्वांटवोरो नाम के कथित फर्जी निवेश प्लेटफॉर्म और APK आधारित ऐप के इस्तेमाल की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन प्लेटफॉर्म के जरिए कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया गया और इस नेटवर्क का संचालन कहां से किया जा रहा था।

ई-मेल शिकायत के बाद शुरू हुई जांच

दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट सीपी (क्राइम) के मुताबिक, करीब एक सप्ताह पहले मलेशिया के एक नागरिक ने ई-मेल के जरिए साइबर फ्रॉड की शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

जांच के दौरान नोएडा के सेक्टर-136 में चल रहे कॉल सेंटर के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने वहां छापेमारी की और विदेशी नागरिकों को छुड़ाया।

बिना पुलिस वेरिफिकेशन के पीजी में रखे गए थे विदेशी नागरिक

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि विदेशी नागरिकों को सेक्टर-136 स्थित एक पीजी में बिना पुलिस सत्यापन के ठहराया गया था। इस मामले में पीजी संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस पीजी को सील करने की कार्रवाई भी कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, इस पीजी में कुल 65 कमरे थे और इसका मासिक किराया करीब 20 लाख रुपये था। वहीं, जिस कॉल सेंटर से कथित तौर पर साइबर ठगी का नेटवर्क चलाया जा रहा था, उसका किराया करीब 8 लाख रुपये बताया गया है।

एजेंसियां खंगाल रहीं विदेशी नागरिकों के भारत आने का मकसद

पुलिस और संबंधित एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही हैं। यह पता लगाया जा रहा है कि विदेशी नागरिक किस कंपनी और एजेंट के जरिए भारत आए थे। साथ ही उनके बिजनेस वीजा की शर्तों और भारत में कराए जा रहे काम के बीच तालमेल था या नहीं, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।

पुलिस कंपनी, एजेंटों, पीजी संचालक और फरार भारतीय हैंडलरों की भूमिका की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क के तार किन अन्य लोगों और ठिकानों से जुड़े हैं।

Share post:

Popular

More like this
Related

बालाजी के दरबार में 207 करोड़ की भेंट, सोने-हीरे के 46 आभूषण चढ़ाए

तिरुमला मंदिर को 207.6 करोड़ के आभूषण भेंट, चेन्नई...