Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

हिमाचल प्रदेश में बीजेपी का ‘हल्ला बोल’: माफिया राज और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन

हिमाचल प्रदेश में बीजेपी का ‘हल्ला बोल’: माफिया राज और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन

शिमला: हिमाचल प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और माफिया राज के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आज सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया। राजधानी शिमला में विधानसभा के नजदीक चौड़ा मैदान में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला।

बीजेपी का यह प्रदर्शन प्रदेश में भू-माफिया, वन-माफिया, स्क्रैप-माफिया और ट्रांसफर माफिया के बढ़ते प्रभाव के खिलाफ था। प्रदर्शन में हिमाचल भाजपा प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और लोकसभा सांसद राजीव भारद्वाज सहित कई प्रमुख नेता शामिल हुए।

‘ढाई साल में सरकार पूरी तरह फेल’
प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार ढाई साल के शासन में प्रदेश की कानून-व्यवस्था को बनाए रखने में पूरी तरह असफल रही है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा, “हिमाचल प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। चंबा में दलित युवक की नृशंस हत्या से जो सिलसिला शुरू हुआ, वह अब तक नहीं रुका है।”

सांसद राजीव भारद्वाज ने राज्य में बढ़ते अपराधों पर चिंता जताते हुए कहा, “प्रदेश में हत्या, बलात्कार और महिलाओं के शोषण जैसी घटनाओं में इजाफा हो रहा है। कांग्रेस सरकार इन मुद्दों पर पूरी तरह से चुप्पी साधे बैठी है।”

‘ड्रग माफिया बेखौफ, प्रदेश की युवा पीढ़ी खतरे में’
प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने हिमाचल प्रदेश में ड्रग माफिया के बढ़ते प्रभाव पर भी चिंता जताई। भारद्वाज ने कहा, “चिट्टा (ड्रग्स) का जाल पूरे प्रदेश में फैल चुका है। युवा नशे की गिरफ्त में जा रहे हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।”

उन्होंने हाल ही में बिलासपुर में हुई गोलीबारी का जिक्र करते हुए कहा, “प्रदेश में अब अपराधी इतने बेखौफ हो चुके हैं कि वे सरेआम गोलियां चला रहे हैं। लेकिन सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो रही है।”

‘सरकार के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा’
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अगर सरकार ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था में सुधार नहीं किया तो भाजपा इस आंदोलन को और तेज करेगी। उन्होंने कहा, “हम हिमाचल को माफिया राज से मुक्त कराएंगे और इसके लिए सड़कों से लेकर विधानसभा तक सरकार का विरोध करेंगे।”

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कांग्रेस सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर सरकार अपराधियों और माफिया पर नकेल कसने में नाकाम रहती है तो भाजपा जनता के समर्थन से उग्र आंदोलन छेड़ेगी।

प्रदेश में बढ़ते अपराध और माफिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर जनता भी चिंतित है। भाजपा ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए, तो जनता का आक्रोश कांग्रेस के खिलाफ और बढ़ सकता है।

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...