Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

PM मोदी बोले- नशे ने संतानें बर्बाद की, शराब ठेके खुलवाने में एक्सपर्ट पंजाब को माफिया के हवाले करना चाहते हैं

PM मोदी बोले- नशे ने संतानें बर्बाद की, शराब ठेके खुलवाने में एक्सपर्ट पंजाब को माफिया के हवाले करना चाहते हैं

जालंधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर में आयोजित एनडीए की रैली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला। पीएम ने यहां नवा पंजाब के जरिए विकास के रास्ते दिखाए तो नशे को लेकर सत्ताधारी पार्टी को निशाने पर लिया। मोदी ने कहा कि कांग्रेस एक परिवार के कब्जे में हैं, तब तक कांग्रेस पंजाब का भला नहीं कर सकती है। भाजपा अपने कामकाज के भरोसे चुनाव लड़ती है। जिनके पास अपने कामकाज का हिसाब नहीं है, वह भी पंजाब में झूठ का खेल खेलने आ गए हैं। पंजाब को नशा मुक्त करने की बात करते हैं। यह लोग खुद गली मोहल्लों में शराब के ठेके खुलवाने में एक्सपर्ट हैं। यह पंजाब को नशा माफिया के हवाले करना चाहते हैं। यह वही लोग जो सर्जिकल स्ट्राइक पर सुबूत मांग रहे थे। पाकिस्तान के सुर में सुर मिला रहे थे। पंजाब में नशा गंभीर समस्या बन रही है। नशे ने संतानें बर्बाद कर दी हैं। नशे से मुक्ति का अभियान हर मां हर परिवार को चलाना जरूरी है। क्योंकि इसके लिए सभी को काम करना होगा।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने स्वयं स्वीकार किया है कि उन्होंने कैप्टन को हटाया है, क्योंकि वह केंद्र सरकार की बात मानते हैं। इससे साबित होता है कि एक परिवार चाहता है, उनकी पार्टी का सीएम उनके इशारे पर काम करे। जब वह उनकी बात नहीं मानते तो उन्हें हटा दिया जाता है। पीएम आज जालंधर में एक रैली में बोल रहे थे। पीएम ने कहा कि कांग्रेस के पास अब विकल्प नहीं रहा। क्योंकि उनके पाप का घड़ा भर गया है। आज कांग्रेस खत्म हो रही है।

अकाली दल को लेकर कहा- हम चुपचाप बर्दाश्त कर रहे थे
मोदी ने कहा कि हम पंजाब, पंजाबियत के विकास के लिए काम कर रहे हैं। हम अकाली दल के साथ थे। छोटी पार्टी के तौर पर उनके साथ रहते थे। एक बार ऐसा भी मौका आया कि अकाली दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला, हमने साथ दिया। हम हकदार थे कि हमें उपमुख्यमंत्री का पद दिया जाए। लेकिन प्रकाश सिंह बादल ने अपने बेटे सुखबीर बादल को यह पद दिया। हमने प्रदेश की तरक्की के लिए इसे चुपचाप बर्दाश्त किया। क्योंकि हम चाहते हैं कि पंजाब का विकास होना चाहिए। इस बार भी हमारे साथ ढींढसा की पार्टी है।

पंजाब के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार चाहिए
पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब के व्यापार को खत्म कर दिया है। यह पार्टी सत्ता के लिए लड़ रही है। पंजाब में कांग्रेसी पद के लिए लड़ रहे हैं। ऐसे लोग भला कैसे किसी का भला कर सकती है। हम गांवों व शहरों के विकास में यकीन रखते हैं। पंजाब में भी डबल इंजन की सरकार होनी चाहिए। जिससे यहां के विकास को गति मिले सके। डबल इंजन की सरकार पंजाब को चाहिए। ताकि किसानों का जीवन स्तर उंचा उठाया जा सके। भाजपा सरकार एमएसपी पर फसल खरीद रही है। एमएसपी का पैसा किसानों के खाते में जाएगा। रसायनिक खाद के अंतरराष्ट्रीय मार्केट में रेट बढ़ रहे हैं, हमने खाद के रेट नहीं बढ़ाए। उन्होंने कहा कि हमने आर्गेनिक फॉर्मिंग की दिशा में काम किया है। पंजाब में भी आर्गेनिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। हम प्रकाश पर्व को पूरे देश और दुनिया में सम्मान से मनाते हैं। हम गुरू गोबिंद जी के साहिबजादों की याद में वीर बाल दिवस मनाते हैं।

पुलावामा के शहीदों को याद किया, सर झुकाकर प्रणाम किया
इससे पहले प्रधानमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत स्थानीय लोगों के मन को छूकर की। मोदी ने कहा कि गुरुओं, पीरों, फकीरों, महान क्रांतिकारियों और जनरलों की धरती पर आना अपने आप में बहुत बड़ा सुख है। मैं सभी गुरुओं को प्रणाम करते हुए जालंधर की धरती से शक्तिपीठ देवी तालाब की देवी माता त्रिपुरमालिनी को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। पीएम ने कहा कि आज जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की, हमारे वीर शहीदों की तीसरी बरसी है। मैं पंजाब की धरती से भारत मां के वीर शहीदों के चरणों में श्रद्धापूर्वक सर झुकाता हूं।

नवा पंजाब बनाने का अवसर बताया
मोदी ने कहा कि नया भारत तब बनेगा, जब इस दशक में ‘नवा पंजाब’ बनेगा।  नवा पंजाब- जिसमें विरासत भी होगी, विकास भी होगा। नवा पंजाब- जो कर्ज से मुक्त होगा, अवसरों से युक्त होगा। नवा पंजाब- जहां हर दलित भाई-बहन को मान मिलेगा, हर स्तर पर उचित भागीदारी मिलेगी। पंजाब की धरती वो धरती है जिसने देश को दिशा दी है, देश को हौसला दिया है। जब हमारे समाज में अंधियारा आया, तो गुरुनानक देव जी जैसे गुरु आए।

बीते वर्षों में आपने मेरी मेहनत देखी होगी
गुरु अर्जुनदेव और गुरु गोविंद सिंह जी जैसे गुरुओं ने देश और धर्म की हिफाजत की। बीते वर्षों में आप सभी ने देश के लिए मेरी मेहनत देखी है। हम देश के लिए जो संकल्प लेते हैं, उसे हम प्रकल्प बनाते हैं और प्रकल्प को परिपूर्ण करने के लिए जीवन खपा देते हैं।

प्रशासन ने देवी के दर्शन कराने में हाथ खड़े कर दिए
पंजाब ने मुझे तब रोटी खिलाई है जब मैं भाजपा का एक साधारण कार्यकर्ता के तौर पर यहां गांव-गांव में काम करता था। पंजाब ने मुझे इतना कुछ दिया है कि मैं इसका कर्ज उतारने के लिए जितनी सेवा करता हूं, मुझे उतनी ही और मेहनत करने का मन करता है। आज मेरी इच्छा थी कि देवी जी के चरणों में जाकर नमन करूं, उनका आशीर्वाद लूं। लेकिन यहां के प्रशासन और पुलिस ने हाथ खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि हम व्यवस्था नहीं कर पाएंगे- आप हेलीकॉप्टर से ही चले जाइये। अब ये हाल हैं सरकार के यहां।

मोदी ने ये भी कहा

  • यह लोग पंजाब की धरती पर माफियावाद की फसल उगा रहे हैं। हम सेना को अधिकार देते हैं, ताकि हमारी सीमा सुरक्षित हो। लेकिन यह लोग सेना पर सवाल उठाते हैं। इसलिए उनकी मंशा पर शक होता है। हमने 84 के सिख दंगों की जांच के लिए एसआईटी बनाई, लेकिन कांग्रेस ने हमेशा दंगे के नेताओं को ऊंचे पद दिए हैं।
  • प्रधानमंत्री ने रैली में कांग्रेस की जमकर आलोचना की। उन्होंने बताया कि जब वह गुजरात के सीएम थे, तब पार्टी ने उन्हें पीएम उम्मीदवार घोषित कर दिया था। वह चुनाव प्रचार के लिए हिमाचल जा रहे थे। 2014 में पठानकोट में उनका हेलिकॉप्टर को उड़ने की इजाजत नहीं दी गई, क्योंकि उस दिन राहुल गांधी का भी पंजाब में कार्यक्रम था। मेरा हेलिकॉप्टर उड़ने में लेट हो गया। मुझे दो कार्यक्रम रद्​द करने पड़े। सत्ता का ऐसा दुरुपयोग कांग्रेस करती है।
  • हमने करतापुर कॉरिडोर को खुलवाया। जब हम अपनी विरासत को आगे बढ़ाते हैं तो इसका लाभ स्थानीय लोगों को तो होता है, इसके साथ ही देश को भी होता है। इसलिए पंजाब की सेवा वहीं पार्टी कर सकती है, जो दल से ऊपर उठ कर देश के लिए सोचती है। मैं पंजाब के लोगों को आश्वासन देता हूं कि पंजाब के युवाओं के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। यहां नशा मुक्ति के लिए हरसंभव कदम उठाएंगे।
  • कांग्रेस का कंट्रोल जिस परिवार के पास है, वो पंजाब से अपनी पुरानी दुश्मनी निकालता है। पहली बार बीजेपी सबसे बड़े और भरोसेमंद विकल्प के रूप में आज पंजाब के सामने आई है। पंजाब एक बार बीजेपी को मौका देगा तो बीजेपी पंजाब का कल्याण करके देगी, ये मैं आपको भरोसा देता हूं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...