नवरात्रि में करना चाहते हैं माता वैष्णो देवी के दर्शन, IRCTC लाया है खास टूर पैकेज, कम खर्च में होगी यात्रा

नवरात्रि में करना चाहते हैं माता वैष्णो देवी के दर्शन, IRCTC लाया है खास टूर पैकेज, कम खर्च में होगी यात्रा

नई दिल्ली। नवरात्रि त्योहार के दौरान अगर आप माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) के दर्शन करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। माता के भक्तों के लिए IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) ने खास टूर पैकेज लॉन्च किया है। इसकी मदद से आप कम खर्च में यात्रा कर सकते हैं।
  
नौ दिन तक चलने वाले नवरात्रि त्योहार के दौरान कटरा जाने वाली ट्रेनों के टिकट के लिए लंबी वेटिंग लिस्ट है। इसके देखते हुए IRCTC ने माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले भक्तों के लिए खास टूर पैकेज बनाया है। IRCTC ने चार रात और पांच दिन का नवरात्रि स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज तैयार किया है। 

30 सितंबर को चलेगी ट्रेन
30 सितंबर यह स्पेशल ट्रेन दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से चलेगी और अगले दिन कटरा पहुंचेगी। यात्री भारत गौरव ट्रेन में सफर करेंगे। यात्रियों को नई दिल्ली से कटरा ले जाया जाएगा। इसके बाद उन्हें बस से माता वैष्णो देवी मंदिर ले जाया जाएगा और दर्शन के बाद वापस लाया जाएगा।

प्रति व्यक्ति देना होगा 11,990 रुपए 
नवरात्रि टूर पैकेज डबल ऑक्यूपेंसी के आधार पर है। इसके लिए प्रति व्यक्ति 11,990 रुपए खर्च करने होंगे। इस पैसे में आना-जाना और भोजन शामिल है। जीएसटी भी इसमें शामिल है। यात्रियों को होटल के सिंगल रूम के लिए 13,790 रुपए देना होगा। अगर एक रूम में दो या तीन यात्री ठहरते हैं तो प्रति यात्री 11,990 रुपए देना होगा। 5-11 साल के बच्चे के लिए 10,795 रुपए देना होगा।

Share post:

Popular

More like this
Related

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...

Betify Casino – Avis & Bonus exclusif (2026)

Betify Casino - Avis & Bonus exclusif (2026) ...