Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

भाजपा जन विश्वास यात्रा में जेपी नड्डा बोले- विपक्ष को आराम करने दो, योगी आदित्यनाथ को नया काम दो

भाजपा जन विश्वास यात्रा में जेपी नड्डा बोले- विपक्ष को आराम करने दो, योगी आदित्यनाथ को नया काम दो

अम्बेडकर नगर, उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 से पहले जन-जन तक पहुंचने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के छह जिलों से जन विश्वास यात्रा को रवाना किया। अवध के मजबूत किले में मोर्चा संभालने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पहुंचे थे। आज अम्बेडकर नगर में यात्रा को रवाना करने से पहले भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनसभा को संबोधित किया। नड्डा ने इस दौरान भाजपा के काम गिनाने के साथ ही भविष्य की योजनाओं को भी जनता बताया।

जेपी नड्डा ने कहा कि हम समर्पित भाव से लोगों की सेवा करते हैं। इसी कारण सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, यह सिर्फ भाजपा के नेतृत्व में ही संभव है। बाकी किसी और राजनीतिक पार्टी ये कभी भी संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जहां भाजपा का कार्यकर्ता एकत्र होता है, वो जनसैलाब में परिवर्तित हो जाता है। ऐसा ही नजारा आज प्रदेश के मथुरा, झांसी, बिजनौर, बलिया और गाजीपुर में भी है। उन्होंने कहा कि अन्य राजनीतिक दलों की जनसभाओं में जो भीड़ होती हैं, वो हमारे कार्यकर्ता सम्मेलनों के समान होती है। नड्डा ने कहा कि आज छह जिलों से रवाना जन विश्वास यात्रा छह स्थानों से प्रारम्भ होकर 403 विधानसभा से निकलेगी और करीब चार करोड़ नागरिकों के साथ सीधा संवाद करते हुए जनता का विश्वास प्राप्त करेगी.

अम्बेडकर नगर में नड्डा ने कहा कि डाक्टर राम मनोहर लोहिया को नमन करते हुए यहां की धरती से लोगों का आशीर्वाद लेने आया हूं। यह तो मेरा सौभाग्य है कि मुझे इस धरती पर आने का मौका मिला। हवाई पट्टी पर भाजपा के जनविश्वास यात्रा कार्यक्रम में नड्डा ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य था। आज यह आगे बढ़ रहा है। बिजनेस की नई कहानी लिख रहा है। यहां तो हर जगह एक्सप्रेसवे बन रहा है। आज फर्क दिख रहा है। इसे डबल इंजन की सरकार से बनाये रखना है। नड्डा ने कहा कि विश्व के बड़े-बड़े देश कोरोना वायरस संक्रमण से परेशान हैं, जबकि पीएम मोदी के निर्देश पर काम करके भारत गहरे संकट में नहीं है। भारत टीकाकरण से सुरक्षित है।

नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश तो देश की दिशा तय करता है, यहां पर काम न करने वालों को आप घर बैठाएं। उन्होंने कहा कि यहां पर पहले की सरकारों में लोगों को बांटा जाता था। एक दूसरे को लड़ाया जाता था, लेकिन भाजपा सरकार में सबको साथ लेकर चला जा रहा है। बाकी पार्टियों में वंशवाद परिवारवाद है। सभी वोट बैंक की राजनीति करती हैं। इनको जोड़ लो, उनको तोड़ लो यही करती हैं। भाजपा सबके लिए विकास का काम करती है। उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, आयुष्मान सबके लिए है। अन्य दलों में यह सम्भव नहीं है।

नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब चुनाव नजदीक आ गए हैं। अब तो सभी राजनीतिक दल लुभावने नारे लगाएंगे, लेकिन पीछे की सरकारों ने क्या किया है, यही उनके आगे की भूमिका तय करेगा। उन्होंने कहा कि आप लोगों को योगी आदित्यनाथ की सरकार बरकरार रखनी है। सिर्फ वही और माफिया को जेल के अंदर रखेंगे। उनकी सरकार में पांच वर्ष में एक भी दंगा नहीं हुआ है।

विपक्ष को आराम दो, योगी आदित्यनाथ को नया काम दो

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के दंगे कैसे भूल सकते हैं। पांच वर्ष में सात सौ से ज्यादा दंगे हुए। आपको तय करना है। उनका माफियाराज और हमारा सुशासन। अखिलेश यादव ने 15 आतंकियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने का काम किया। यह तो कानून के भक्षक हैं, इसलिए इन्हें घर में आराम दो और योगी को काम दो। योगी आदित्यनाथ सरकार ने सभी माफिया की योगी ने सफाई कर दी। यह सरकार की सही नीयत के कारण हुआ। भ्रष्टाचार, अनाचार, दुराचार की पर्यायवाची समाजवादी पार्टी है। यह दिलाता चाहता हूं कि ये लोग नए नहीं हैं, वही पुराने लोग हैं। यह वही सपा है, जो महिलाओं के सशक्तिकरण के खिलाफ आवाज उठाती है। उन्होंने कहा कि देश में धारा 370 हो या ट्रिपल तलाक का मामला हो, मोदी सरकार ने ही हल किया है। हम सब चाहते थे कि अयोध्या में रामजन्म भूमि पर मंदिर बने लेकिन कांग्रेस इसे अटकती थी भटकती थी। अखिलेश यादव के पिता रामभक्तों पर गोली चलवाते थे। अब सब बदल गया है।

नड्डा ने कहा कि काशी में आज जो विकास हुआ, वह पीएम मोदी के चलते हुए। किसानों का भला सिर्फ भाजपा ने किया। सभी के खाते में हर तीन महीने पर निधि जा रही है। पश्चिमी यूपी में मायावती सरकार ने 21 चीनी मिलें कौडिय़ों के भाव बेच दी थीं। योगी आदित्यनाथ सरकार ने तीन नई मिलें खुली है। हम गन्ना की चिंता करते हैं, वह जिन्ना की चिंता करते हैं। उन्हें किसानों की चिंता नहीं है, उन्हें जिन्ना प्रिय हैं।

इससे पहले जेपी नड्डा ने भोजपुरी में लोगों का अभिवादन किया। जेपी नड्डा ने भोजपुरी बोलकर लोगों का दिल जीता। उन्होंने कहा कि हम अवध की धरती को दोनों हाथ जोड़कर नमन करत हई। ई श्रीराम की धरती है दोनों हाथ जोड़कर नमन करत हैं। डॉक्टर राम मनोहर लोहिया को नमन करते हुए यहां की धरती से लोगों का आशीर्वाद लेने आया हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...