Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel

Online kumar, Türkiye yasalarına göre yasaklanmıştır; ancak bettilt giriş gibi lisanslı platformlar uluslararası erişim sağlar.

bahsegel bahsegel giriş bahsegel

Adres güncellemelerini öğrenmek için bettilt ziyaret ediliyor.

bahsegel güncel giriş

Asansol Bypolls: काफिले के बीच में डंडा लेकर घुसे लोग, सुरक्षाकर्मी ने हटाया तो बोले- मार साले को मार, TMC पर भड़कीं बीजेपी प्रत्‍याशी, देखें Video

Asansol Bypolls: काफिले के बीच में डंडा लेकर घुसे लोग, सुरक्षाकर्मी ने हटाया तो बोले- मार साले को मार, TMC पर भड़कीं बीजेपी प्रत्‍याशी, देखें Video

कोलकाता, पश्चिम बंगाल के आसनसोल में मंगलवार (12 अप्रैल 2022) को लोकसभा उपचुनाव के लिए चल रहे मतदान के दौरान हिंसा भड़क गई। आसनसोल सीट से भाजपा की उम्मीदवार अग्निमित्र पॉल ने आरोप लगाया कि टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया है। उन्होंने कहा, “टीएमसी के लोगों ने हम पर हमला किया, हमारे काफिले पर पथराव किया। पुलिस कुछ नहीं कर रही है।”

अग्निमित्र पॉल ने आगे कहा, “टीएमसी के लोगों ने हमारे सुरक्षाकर्मी को बांस के डंडों से पीटा। ममता बनर्जी कितनी भी कोशिश कर लें, बीजेपी यहां जीत रही है।” आसनसोल में मतदान के दिन हुई हिंसा पर बोलते हुए आसनसोल विधानसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार अग्निमित्र पॉल ने आरोप लगाया, “पुलिस मतदान को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है। वो हम पर हमला कर रहे हैं, मीडिया को अनुमति नहीं दे रहे हैं और न ही मतदान एजेंटों को बैठने दे रहे हैं। डीएम ने आदेश दिया है कि प्रेस मेरे साथ नहीं जाएगा। डीएम ममता बनर्जी के लिए काम करते हैं।” दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि हम सिर्फ आदेशों का पालन कर रहे हैं, हम मीडिया को नहीं रोक सकते, वे जा सकते हैं। चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

आसनसोल सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ. यह सीट सांसद बाबुल सुप्रियो के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई। बाबुल सुप्रियो भाजपा से टीएमसी में चले गए हैं।

टीएमसी ने मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को आसनसोल सीट पर उतारा है। पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल में कुल 2,012 बूथों में से 680 और दक्षिण कोलकाता के बालीगंज में सभी 300 बूथों की पहचान संवेदनशील के रूप में की गई है। बालीगंज विधानसभा से पिछले साल निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले मंत्री सुब्रत मुखर्जी के निधन के बाद बालीगंज सीट खाली थी। हालांकि, बालीगंज में अब तक हिंसा की कोई खबर नहीं आई है। आसनसोल विधानसभा सीट में लगभग 15 लाख मतदाता हैं। वहीं दूसरी ओर बालीगंज में करीब ढाई लाख मतदाता हैं। शांतिपूर्ण मतदान के लिए बालीगंज में 70 और आसनसोल में केंद्रीय बलों की कुल 133 कंपनियां तैनात की गई हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक सुबह नौ बजे तक आसनसोल में 12.77 प्रतिशत वोट पड़े जबकि बालीगंज में आठ प्रतिशत वोट डाले जा चुके हैं।

इन राज्यों में हो रहे उपचुनाव

इस बीच, बिहार के मुजफ्फरपुर की बोचहा विधानसभा सीट पर उपचुनाव भी शुरू हो गया है। इस उपचुनाव में 2.90 लाख मतदाता 13 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिनमें तीन महिलाएं हैं। लगभग 1.53 लाख पुरुष, 1.47 लाख महिलाएं और थर्ड जेंडर के चार मतदाता 350 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जहां 1500 सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ विधानसभा सीट और महाराष्ट्र की कोल्हापुर विधानसभा सीट पर भी वोटिंग हो रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related