Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

इस रूसी राइफल से हुई सिद्धू मूसेवाला की हत्या, हमलावरों ने बरसाई 30 गोलियां, तिहाड़ जेल से जुड़े तार

इस रूसी राइफल से हुई सिद्धू मूसेवाला की हत्या, हमलावरों ने बरसाई 30 गोलियां, तिहाड़ जेल से जुड़े तार

चंडीगढ़। प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की हत्या रविवार को कर दी गई थी। अज्ञात अपराधियों ने मोगा जिले के जवाहरके गांव में उनपर हमला किया। मूसेवाला की हत्या पंजाब सरकार द्वारा सुरक्षा हटाए जाने के एक दिन बाद की गई। सूत्रों के अनुसार मूसेवाला की हत्या अपराधियों ने रूसी असॉल्ट राइफल एएन-94 से की। यह एव्टोमैट निकोनोवा मॉडल 1994 राइफल है। हत्याकांड के तार दिल्ली के तिहाड़ जेल से जुड़ रहे हैं। वहीं, जिस कार का इस्तेमाल मूसेवाला की हत्या के लिए किया गया उसका नंबर प्लेट फर्जी था। आईजी प्रदीप यादव ने कहा कि हत्यारों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। इस केस में हमें कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं।

चलाई गई करीब 30 राउंड गोली
पंजाब पुलिस के अधिकारी वीके भवरा के अनुसार करीब 30 राउंड गोली चलाई गई। अपराधियों ने कम से कम तीन अलग-अलग हथियारों से गोलियां चलाई। सूत्रों के अनुसार एएन-94 राइफल की तीन गोलियां मौके से बरामद हुईं हैं। पंजाब में गैंगवार में पहली बार एएन-94 राइफल का इस्तेमाल हुआ है।

पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने मूसेवाला की कार का निरीक्षण किया। कार पर जगह-जगह गोलियों के निशान मिले। कार का अगला शीशा गोलियों से झलनी हो गया था। कार ड्राइव कर रहे मूसेवाला को निशाना बनाकर हमलावरों ने सामने से गोलियों की बौछाड़ कर दी थी। स्टेयरिंग के ठीक सामने गोली लगने से बने सात होल मिले।

तिहाड़ जेल से जुड़े तार
मूसेवाला की हत्या के तार दिल्ली के तिहाड़ जेल से जुड़ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार तिहाड़ में बंद लॉरेंस बिश्नोई ने हत्या की साजिश रची। लॉरेंस तिहाड़ के जेल नंबर 8 में बंद है। एसआईटी लॉरेंस से पूछताछ कर सकती है। मामले की जांच कर रही एसआईटी को सूचना मिली है कि लॉरेंस की बात विदेश में मौजूद गोल्डी बरार से हुई थी।

 

लॉरेंस और दविंदर बंबीहा गैंग आमने-सामने
मूसेवाला की हत्या गैंगवार का नतीजा बताई जा रही है। हत्याकांड की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है। इसके बाद दविंदर बंबीहा गैंग भी सामने आ गया है और बदला लेने की धमकी दी है। राज्य में गैंगवार की और घटनाएं होने का खतरा बढ़ गया है। पंजाब के जेलों में बंद लॉरेंस और बंबीहा गैंग से कैदियों को अलग कर दिया गया है।

मानसा में बढ़ाई गई सुरक्षा 
मूसेवाला की हत्या के बाद मानसा में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां आईजी पीके यादव और मानसा एसएसपी गौरव तूरा और बठिंडा के एसएसपी जे. एलेनचेजियन कैंप कर रहे हैं। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। परिजन मूसेवाला का पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं हैं। परिवार के लोग एनआईए और सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने बताया है कि उनके बेटे को फिरौती के लिए धमकी भरे फोन कॉल्स आते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...