Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

देहरादून, 21 अगस्त 2021

आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि पार्टी के फ्री बिजली अभियान के तहत प्रदेश भर में दस लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। शनिवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में पार्टी नेता कर्नल (रिटायर्ड) अजय कोठियाल ने कहा कि पार्टी के बिजली अभियान को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। महज तीस दिन में प्रदेशभर में दस लाख आठ हजार चार सौ पांच लोगों ने मुफ्त बिजली गारंटी योजना के तहत रजिस्ट्रेशन किया है।

उन्होंने कहा कि बीती 11 जुलाई को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बिजली को लेकर उत्तराखंडवासियों से जो चार वादे किए, प्रदेश की जनता उन पर भरोसा जता रही है। कोठियाल ने कहा कि बिजली के मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस सिर्फ राजनीति कर रही हैं। भाजपा सरकार ने पहले 100 यूनिट बिजली मुफ्त देने की बात कही, लेकिन अगले ही दिन सरकार इस वादे से मुकर गई।

इसी तरह कांग्रेस के नेता भी कभी 100 तो कभी 200 यूनिट बिजली देने की बात कर रहे हैं, इससे साफ है कि पार्टी का इस पर कोई साफ स्टैंड नहीं है। उन्होंने भाजपा-कांग्रेस को इस विषय पर खुली बहस की चुनौती पेश की। उन्होंने कहा कि हरीश रावत पंजाब के प्रभारी हैं, पहले पंजाब में बिजली फ्री करके दिखाएं। कोठियाल ने कहा कि मुफ्त बिजली उत्तराखंड का हक है। उत्तराखंड में नेताओं को सारी सुविधाएं मुफ्त मिल सकती हैं तो जनता को क्यूं नहीं।