Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel

Online kumar, Türkiye yasalarına göre yasaklanmıştır; ancak bettilt giriş gibi lisanslı platformlar uluslararası erişim sağlar.

bahsegel bahsegel giriş bahsegel

Adres güncellemelerini öğrenmek için bettilt ziyaret ediliyor.

bahsegel güncel giriş

देहरादून, 28 अगस्त 2021

विधानसभा सत्र स्थगित होते ही कांग्रेस ने तीन सितंबर से प्रस्तावित परिवर्तन यात्रा की तैयारी शुरू कर दी। शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राजीव भवन में यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। गोदियाल ने सरकार की घोषणाओं पर एक बार फिर से सवाल उठाए हैं। यात्रा के रूट और व्यवस्थाओं को लेकर जसपुर विधायक आदेश चौहान और प्रदेश उपाध्यक्ष-संगठन पृथ्वीपाल सिंह चौहान के साथ विस्तार से रणनीति पर चर्चा की।

यूएसनगर और नैनीताल के पदाधिकारियों के साथ फोन पर भी बात की। गोदियाल ने कहा कि तीन सितबर को खटीमा में राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धाजंलि देने के साथ यात्रा को आरंभ किया जाएगा। तीन से छह सितंबर तक खटीमा, नानकमत्ता, सितारगंज, किच्छा, लालकुआं, हल्द्वानी, कालाढुंगी, रामनगर, जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर में विभिन्न स्थानों पर जनसभाएं भी की जाएंगी।

घोषणाएं 900 करोड़ की और तनख्वाह देने के पैसे नहीं
गोदियाल ने सरकार की घोषणाओं पर भी सवाल उठाए। कहा कि एक पुरानी कहावत है, घर में नहीं हैं दाने और अम्मा चली भुनाने। राज्य की वित्तीय स्थिति किसी से छिपी नहीं है। कर्मचारियों का वेतन देने के लिए भी सरकार को कर्ज लेना पड़ रहा है। साढ़े चार साल तक सत्ता में रहते हुए भाजपा ने राज्य का राजस्व बढ़ाने की कभी परवाह नहीं की। यदि राजस्व पर ध्यान दिया जाता तो ये घोषणाएं चुनाव के वक्त न करनी पड़ती। अब जनता सब समझ रही है। घोषणाओं की हकीकत क्या है जनता को सब पता है। कोई सरकार के झांसे में नहीं आने वाला। आधारहीन घोषणाओं का हवाई गुब्बारा जल्द ही फूट जाएगा।

कांग्रेस विधायकों की रावत-गोदियाल ने की तारीफ
विधानसभा सत्र के दौरान  कांग्रेस की टीम के प्रदर्शन की पूर्व सीएम और गोदियाल ने खुलकर तारीफ की। रावत ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और कांग्रेस के सभी विधायकों ने सदन में जनहित के मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया। कांग्रेस ने सदन से सड़क तक सरकार की बेरोजगारी, मंहगाई, भ्रष्टाचार के साथ ही राज्य आंदोलनकारियों, शिक्षक, कर्मचारी, अस्थायी कर्मचारियों के मुद्दों पर सरकार को घेरा।

यूथ कांग्रेस ने भी बेरोजगारी के सवाल पर विस पर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। बकौल रावत, अब राज्य में परिवर्तन की लहर चल रही है, कांग्रेस इस परिवर्तन के संदेश को लेकर जनता तक जायेगी। गोदियाल ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के अनुभवी नेतृत्व में पूरी टीम ने सरकार को नाकों चने चबवा दिए। हर मुद्दे पर सरकार को बेनकाब किया।

कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित
कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश की कार्यकारिणी में 78 महासचिव और सचिव होंगें। उपाध्यक्ष पद को समाप्त कर दिया गया है। इसकी जगह सात कोर्डिनेशटर बनाए जाएंगे। शनिवार को विभाग की प्रदेश अध्यक्ष शिल्पी अरोड़ा ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की। उन्होंने बताया कि जल्द ही गढ़वाल, कुमाऊं के लिए दो कोर्डिनेटर नियुक्त किए जाएंगे। साथ ही हर लोकसभा क्षेत्र के स्तर पर भी एक कोर्डिनेटर रहेगा।

वर्तमान महासचिव औ सचिव में से ही उनका चयन किया जाएगा। शिल्पी ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी को एआईसीसी के सोशल मीडिया विभाग अध्यक्ष रोहन गुप्ता, प्रदेश प्रभारी सरल पटेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की मंजूरी के बाद जारी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी में 37 प्रदेश महासचिव बनाए गए हैं। जबकि सचिवों की संख्या 41 होगी।