Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

गोल्ड तस्करी मामला: एयरपोर्ट के वॉशरूम में छिपाया सोना, यूट्यूब से सीखा तरीका – रान्या राव का बड़ा खुलासा

गोल्ड तस्करी मामला: एयरपोर्ट के वॉशरूम में छिपाया सोना, यूट्यूब से सीखा तरीका – रान्या राव का बड़ा खुलासा

बेंगलुरू: कन्नड़ फिल्म एक्ट्रेस रान्या राव से जुड़े गोल्ड तस्करी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पूछताछ के दौरान एक्ट्रेस ने स्वीकार किया कि उन्होंने दुबई से 14.2 किलोग्राम सोने की तस्करी की थी, जिसकी कीमत 12.56 करोड़ रुपये बताई जा रही है। उन्होंने एयरपोर्ट के वॉशरूम में जाकर क्रेप पट्टियों की मदद से सोने को अपनी जींस और जूतों में छिपाया था।

यूट्यूब से सीखा सोना छिपाने का तरीका
रान्या राव ने अधिकारियों को बताया कि उन्होंने यह तरीका यूट्यूब वीडियो देखकर सीखा था। उन्होंने बताया कि तस्करी से पहले उन्हें कई विदेशी नंबरों से कॉल आ रहे थे। 1 मार्च को भी उन्हें एक कॉल आया, जिसमें उनसे दुबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 3, गेट ए पर जाने के लिए कहा गया था। वहां एक व्यक्ति ने उन्हें गोल्ड बार सौंपे, जिन्हें बाद में बेंगलुरू में किसी अज्ञात व्यक्ति को डिलीवर करना था।

एयरपोर्ट वॉशरूम में छिपाया सोना
एक्ट्रेस के अनुसार, उन्हें एयरपोर्ट पर क्रेप पट्टियां और कैंची खरीदने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद उन्होंने वॉशरूम में जाकर सोने के बार अपने शरीर में पट्टियों से चिपका लिए और जूतों व जींस में छिपा लिया। सोना प्लास्टिक में लिपटे दो पैकेटों में था।

तस्कर से एयरपोर्ट पर हुई थी मुलाकात
रान्या ने बताया कि दुबई एयरपोर्ट पर 6 फीट लंबे, गोरे शख्स ने उन्हें गोल्ड बार दिए थे। उस शख्स का लहजा अफ्रीकी-अमेरिकी जैसा था। सिक्योरिटी चेक के बाद उसने उन्हें सोना दिया और तुरंत चला गया।

बेंगलुरू में ऑटो में रखना था सोना
बेंगलुरू पहुंचने के बाद, उन्हें बताया गया कि एयरपोर्ट के टोल गेट के पास एक ऑटो-रिक्शा में सोना रखना है। हालांकि, उन्हें ऑटो का नंबर नहीं दिया गया था।

तस्करी के लिए जतिन विजय कुमार के कार्ड से की टिकट बुकिंग
रान्या राव ने कबूला कि उन्होंने इस यात्रा के लिए जतिन विजय कुमार के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया था। उन्होंने यह भी बताया कि वे फोटोग्राफी और रियल एस्टेट बिजनेस के सिलसिले में विदेश यात्राएं करती हैं और कई बार यूरोप, अमेरिका, अफ्रीका और मिडिल ईस्ट का दौरा कर चुकी हैं।

डीआरआई कर रही है जांच
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) अब रान्या राव के फोन और लैपटॉप डेटा की जांच कर रहा है ताकि तस्करी सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। हालांकि, एक्ट्रेस ने अभी तक तस्करी गिरोह से जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं दी है। इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...