प्रदूषण का कोहराम, दिल्ली में ऑड-ईवन का ऐलान; 13 से 20 नवंबर तक रहेगी पाबंदी

प्रदूषण का कोहराम, दिल्ली में ऑड-ईवन का ऐलान; 13 से 20 नवंबर तक रहेगी पाबंदी

नई दिल्ली। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सरकार ने ऑड-ईवन सिस्टम लागू करने का फैसला किया है। सरकार ने बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर बुलाई गई आपात बैठक में यह फैसला लिया। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार ने अहम बैठक की। बैठक के बाद पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

राजधानी में 13 से 20 नवंबतर तक यह पाबंदी लागू रहेगी। इससे पहले प्राइमरी स्कूलों को 10 नवंबर तक बंद रखने का फैसला किया गया था। राजधानी में पहले ही बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर ग्रैप-4 की पाबंदियां लागू हैं।

कौन से नंबर की गाड़ी कब चलेगी

14, 16,18, 20 नवंबर को ईवन नंबर की गाड़ियां चलेंगी। इसका मतलब की जिन गाड़ियों के नंबर के आखिरी अंक 0,2,4,6 और 8 है वे गाड़ियां 14,16,18 और 20 सड़कों पर उतर सकेंगी। वहीं, 13, 15, 17 और 19 नवंबर को ऑड नंबर की गाड़ियां चलेंगी। इसका मतलब है कि जिन गाड़ियों के नंबर में आखिरी अंक 1,3,5,7 और 9 है, वह इन तारीखों को सड़क पर उतरने की अनुमति होगी।

10वीं, 12वीं को छोड़कर सभी स्कूल बंद

सरकार ने प्रदूषण को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। दिवाली के बाद शहर में ऑड-ईवन लागू हो जाएगा। दिल्ली में अब 6-12वीं तक सभी क्लासेज ऑनलाइन चलेंगी। इसके साथ ही 10 और12वीं को छोड़कर सभी क्लासेज के लिए स्कूल बंद रहेंगे। दिल्ली में हर तरह के निर्माण पर पहले से ही पूरी तरह से रोक लगी हुई है। बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाहनों पर भी रोक लगी हुई है।

क्यों बढ़ रहा है प्रदूषण?

इमरजेंस बैठक के खत्म होने बाद दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि साइंटिस्ट और एक्सपर्ट के अनुसार दिल्ली में प्रदूषण की वजह तापमान का लगातार कम होना है। इसके अलावा हवा की गति 30 अक्टूबर के बाद से लगातार ठहराव की स्थिति में है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में हवा की गति लगातार कम है। 30 अक्टूबर को AQI 347, 31 अक्टूबर 359, 1 नवंबर को 364 हो गया। गोपाल राय ने कहा कि 2 नवंबर को बढ़कर यह 392, 3 नवंबर को 368 हो गया। हालांकि, सोमवार को इसमें कुछ कमी देखी गई है।

Share post:

Popular

More like this
Related

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...

Betify Casino – Avis & Bonus exclusif (2026)

Betify Casino - Avis & Bonus exclusif (2026) ...