Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş

बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक खत्म, दिल्ली को मिलेगा नया मुख्यमंत्री, आज होगा ऐलान

बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक खत्म, दिल्ली को मिलेगा नया मुख्यमंत्री, आज होगा ऐलान

नई दिल्ली: दिल्ली का नया मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला बुधवार शाम को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक दल की बैठक में होगा। यह बैठक पार्टी के दिल्ली कार्यालय में होगी, जहां सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बीजेपी ने पांच फरवरी को हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) को हराकर 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है। अब नए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां भी जोरों पर हैं।

बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक खत्म, जल्द होगा ऐलान
बुधवार दोपहर 12:30 बजे बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक शुरू हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। यह बैठक दोपहर 1:20 बजे समाप्त हो गई, और जल्द ही सीएम के नाम का ऐलान किया जाएगा। बैठक के बाद बीजेपी ने दो केंद्रीय मंत्रियों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है, जो विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करेंगे।

गुरुवार को होगा शपथ ग्रहण समारोह
बीजेपी के निमंत्रण पत्र के मुताबिक, गुरुवार को दोपहर 12 बजे से शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा सहित कई बड़े नेता शामिल होंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार होगी:

11:00-12:00 बजे: आमंत्रित मेहमानों का आगमन और सीट ग्रहण।
12:10 बजे: मनोनीत मुख्यमंत्री और मंत्री पहुंचेंगे।
12:15 बजे: उपराज्यपाल (LG) समारोह स्थल पर आएंगे।
12:20 बजे: गृह मंत्री और अन्य नेता पहुंचेंगे।
12:25 बजे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन।
12:29 बजे: पीएम मोदी मंच पर आएंगे।
12:30 बजे: राष्ट्रगान होगा।
12:35 बजे: उपराज्यपाल नए मुख्यमंत्री को शपथ दिलाएंगे।

केजरीवाल और आतिशी को भी मिला निमंत्रण
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी को भी शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा, कैब ड्राइवर, ऑटो चालकों और झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को भी इस ऐतिहासिक समारोह का हिस्सा बनने के लिए निमंत्रण भेजा गया है।

दिल्ली में नई सरकार के गठन पर टिकी निगाहें
बीजेपी के विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा के बाद, दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 27 साल बाद बीजेपी ने दिल्ली की सत्ता में वापसी की है, और अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि पार्टी राजधानी में किसे मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपेगी।

Share post:

Popular

More like this
Related