Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel

UP Budget Session: यूपी विधानसभा में अनुपूरक प्रश्न के दौरान हंसी का माहौल, सपा विधायक के बयान पर लगे ठहाके

UP Budget Session: यूपी विधानसभा में अनुपूरक प्रश्न के दौरान हंसी का माहौल, सपा विधायक के बयान पर लगे ठहाके

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी के विधायक स्वामी ओमवेश के एक बयान पर सदन में ठहाके गूंज उठे। बिजनौर जिले के चांदपुर से सपा विधायक जब अपना सवाल पूछने के लिए खड़े हुए, तो उन्होंने खुद को “समाजवादी पार्टी का योगी” बताया। यह सुनते ही सदन में मौजूद विधायक और मंत्री हंस पड़े। एक सदस्य ने चुटकी लेते हुए कहा, “सही है, बहुत बढ़िया!”

विधानसभा में महत्वपूर्ण मुद्दे पर अनुपूरक प्रश्न पूछने के लिए मौका मिलने पर स्वामी ओमवेश ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, “मैं परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करता हूं कि वह आपको अनेकों महाकुंभों में त्रिवेणी में डुबकी लगाने की आयु प्रदान करें।” उनकी यह बात सुनते ही पूरे सदन में ठहाके गूंजने लगे। यहां तक कि खुद विधानसभा अध्यक्ष भी अपनी हंसी नहीं रोक सके।

जब सदन के सदस्य हंसने लगे, तो स्वामी ओमवेश ने अपनी बात दोहराई, जिससे हंसी का दौर और तेज हो गया। सपा विधायक के इस अनोखे अंदाज से माहौल हल्का हो गया और गम्भीर चर्चा के बीच कुछ देर तक हास्य का माहौल बना रहा।

“महाना से महान बन गए”
स्वामी ओमवेश ने आगे बोलते हुए कहा कि “यूपी विधानसभा में आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती का चित्र लगवाकर सतीश महाना ने ऐतिहासिक और साहसिक कार्य किया है। इसके बाद वह महाना से महान बन गए हैं।” इस पर भी सदन में ठहाके लगने लगे।

इस मज़ाकिया बातचीत के बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने हंसते हुए सपा विधायक से कहा कि इससे उनके बोलने का समय नहीं बढ़ेगा। इस पर सदन में मौजूद सदस्य फिर से हंस पड़े।

गंभीर मुद्दों के बीच हल्का-फुल्का माहौल
बजट सत्र के दौरान विपक्ष और सरकार के बीच कई मुद्दों पर तीखी बहस होती रहती है। लेकिन सपा विधायक स्वामी ओमवेश के इस मजाकिया अंदाज ने सदन के माहौल को कुछ देर के लिए हल्का कर दिया। उनका यह बयान चर्चा का विषय बन गया और सोशल मीडिया पर भी इस पर प्रतिक्रियाएं आने लगीं।

Share post:

Popular

More like this
Related