व्हाइट हाउस में दिखी मोदी-ट्रंप की दोस्ती, ट्रंप बोले- “ग्रेट फ्रेंड, मिस्ड यू”

व्हाइट हाउस में दिखी मोदी-ट्रंप की दोस्ती, ट्रंप बोले- “ग्रेट फ्रेंड, मिस्ड यू”

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूरि-भूरि प्रशंसा की। व्हाइट हाउस में पीएम मोदी के स्वागत के दौरान ट्रंप ने उन्हें गले लगाकर गर्मजोशी से कहा, “ग्रेट फ्रेंड, मिस्ड यू, यू आर ग्रेट!” ट्रंप ने न सिर्फ पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की, बल्कि उनकी कूटनीतिक कुशलता को भी बेहतरीन बताया।

व्हाइट हाउस में बैठक के दौरान ट्रंप ने पीएम मोदी को “महान नेता” कहा और उनकी कार्यशैली की तारीफ की। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी वाकई शानदार काम कर रहे हैं। हर कोई उनके बारे में बात करता है। यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मैं उनसे दोबारा मिल रहा हूं।” ट्रंप ने यह भी कहा कि पीएम मोदी उनसे कहीं बेहतर वार्ताकार हैं और उनके साथ समझौते करना आसान नहीं होता।

इस मौके पर ट्रंप ने पीएम मोदी को “अवर जर्नी टुगेदर” नामक पुस्तक भेंट की, जिसमें दोनों नेताओं की दोस्ती के अनमोल पल दर्ज हैं। किताब पर ट्रंप ने लिखा, “मिस्टर प्राइम मिनिस्टर, यू आर ग्रेट।”

ट्रंप ने 2020 के अपने भारत दौरे को याद करते हुए कहा कि वह पीएम मोदी द्वारा किए गए सत्कार को कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने पीएम मोदी को अपना “पुराना मित्र” बताते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध पहले से अधिक मजबूत हो रहे हैं।

पीएम मोदी ने भी ट्रंप को अमेरिका का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी और दोनों नेताओं ने भविष्य में भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूती देने पर सहमति जताई।

Share post:

Popular

More like this
Related