Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

कानपुर, 30 सितम्बर 2021

मां गंगा के आंचल में बसा हुआ कानपुर आजादी की लड़ाई का एम प्रमुख केन्द्र रहा है। यह देश का प्रथम औद्योगिक नगर है, जिसने मां गंगा की निर्मलता व अविरलता से अपना नाता जोड़ा है। सीएम योगी ने यह बातें कानपुर को 556.07 करोड़ रुपये की सौगात देने के दौरान कहीं। सीएम योगी ने इसके बाद 45 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। साथ ही तीन बच्चों दर्श, ऋिधि व वंशिका का अन्नप्राशन भी कराया। इसके बाद 27 लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के चेक और किसान सम्मान निधि सौंपी।

दोपहर बाद कानपुर पहुंचे सीएम योगी ने कहा, आज 45 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास के लिए आप सबको हृदय से बधाई देता हूं। अब हमें कानपुर के सर्वांगीण विकास को एक नई ऊंचाइयों की ओर ले जाना है। कानपुर मेट्रो को लेकर सीएम योगी ने कहा, अब तो यहां मेट्रो भी आ रही है। नवंबर के अंत तक हम लोग मेट्रो का संचालन भी प्रारंभ करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार आने के बाद कानपुर का नक्शा बदला हुआ है।

आज कानपुर में एक नया एयरपोर्ट बन रहा है। यहां एक साथ एक साथ 03 विमान उतरकर पार्क हो सकते हैं और 500 लोगों की एक साथ टर्मिनल में आवाजाही हो सकती है। सीएम योगी ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि कानपुर का सीसामऊ नाला जो कभी प्रतिदिन 14 करोड़ लीटर सीवर गंगा मैया में उड़ेलता था, आज उसे नमामि गंगे परियोजना के माध्यम से बंद कर STP में डाल दिया है। अब सीवर की एक भी बूंद मां गंगा में नहीं जाती। सीएम योगी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।

इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने बसपा-बसपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने योगी सरकार के कार्यकाल की तारीफ करते हुए कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद इस धरती पर पहली बार किसानों के लिए किसानों की चिंताई हुई है। गन्ना किसानों का रेट बढ़ा। मेट्रो बनाने काम सबसे तेजी से हुआ। बिजली व्यवस्था को लेकर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, इसी राज्य में जब बिजली का तार लोग पकड़ते थे तो करंट नहीं आता। जब बिजली का बिल पकड़ते थे तो करंट आता था।

प्रदेश का किसान-मजदूर जब घर पहुंचता था तो अंधेरे में भोजन करता था। योगी सरकार बनने के बाद आज यूपी में 24 घंटे बिजली आ रही है। उन्होंने कहा कि आज तक मजदूर-किसान थक हारकर घर आता है तो रोशनी देखकर दो रोटी ज्यादा खाता है।  उन्होंने सपा-बसपा की सरकारों में भ्रष्टाचार को लेकर कहा कि जब से योगी सरकार बनी है प्रदेश में भ्रष्टाचार खत्म हो गया है। आज जब लोग उनसे मिलते हैं तो योगी सरकार को धन्यवाद कहते हैं। कानून व्यवस्था को लेकर स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि योगी सरकार बनने के बाद बेटियां आराम से घर से निकलकर जाती हैं पहले ही सरकारों में घर से निकलने तक में भी डर लगता था। सपा पर निशाना साधते हुए स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि आज जब आतंकवादी पकड़ा जाता है तो सबसे ज्यादा पीड़ा अखिलेश यादव को होता है।