गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे पर बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन बोले- आजादी की लड़ाई का दावा करने वाली कांग्रेस से उसके नेता ही आजादी चाहते हैं

गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे पर बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन बोले- आजादी की लड़ाई का दावा करने वाली कांग्रेस से उसके नेता ही आजादी चाहते हैं

नई दिल्ली, गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस से अलग होने पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस पर तंज कसा है। सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस से बिछड़े सभी बारी बारी ! उन्होंने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई का दावा करने वाली कांग्रेस से अब उसके वरिष्ठ नेता ही आजादी चाहते हैं। वरिष्ठ नेता गुलाम नबी साहब अब असल में आजाद हो गए हैं।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी वरिष्ठ और स्वाभिमानी नेताओं के लिए घुटन पैदा करने वाली पार्टी बन गई है। जिस तरह कांग्रेस में वरिष्ठ नेताओं को उपेक्षित किया जा रहा है और उनके स्वाभिमान को कुचला जा रहा है, वो दिन दूर नहीं जब पार्टी से और भी नेता आजाद होना चाहें।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस में जिन नेताओं की सलाह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी जी सलाह लिया करते थे, उनकी भी बात अब पार्टी में सुनी नहीं जाती है और इसी वजह से कांग्रेस का ये हाल हुआ है।

सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जब माझी खुद ही कश्ती डुबोए तो उसे कौन बचाए। जिन लोगों को कांग्रेस का नेतृत्व मिला हुआ है, जब उन्हे ही वरिष्ठ नेताओं की कद्र नहीं है तो कोई भी जमीर वाला नेता पार्टी में कैसे टिकेगा।

सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में देश की आजादी की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाने वाली कांग्रेस का जो हश्र हुआ है, उसपर जरूर कांग्रेस नेतृत्व को मंथन करना चाहिए कि चूक कहां हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related