बिहार MLC चुनाव : बीजेपी-जेडीयू प्रत्याशियों ने साथ में भरा पर्चा, कांग्रेस नहीं उतारेगी उम्मीदवार

बिहार MLC चुनाव : बीजेपी-जेडीयू प्रत्याशियों ने साथ में भरा पर्चा, कांग्रेस नहीं उतारेगी उम्मीदवार

बिहार विधान परिषद चुनाव में एनडीए के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर लिया है। विधानसभा परिसर में नामांकन के दौरान सत्ताधारी पार्टी जेडीयू और बीजेपी ने एकजुटता दिखाई। बीजेपी और जेडीयू के उम्मीदवार एक साथ नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद समेत अन्य कई नेता मौजूद रहे। दूसरी, कांग्रेस ने MLC चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारने से इनकार कर दिया है। पार्टी की गुरुवार को हुई विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया गया।

बिहार विधान परिषद की 7 सीटों पर चुनाव के लिए नामांकन का गुरुवार को आखिरी दिन है। राष्ट्रीय जनता दल के तीन प्रत्याशी पहले नामांकन कर चुके हैं। गुरुवार को बीजेपी और जेडीयू के दो-दो प्रत्याशियों ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। बीजेपी ने हरि सहनी और अनिल शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। वहीं जेडीयू ने आफाक अहमद खान और रविंद्र सिंह ने नामांकन दाखिल किया।

कांग्रेस नहीं उतारेगी प्रत्याशी

कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा ने गुरुवार को पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई। इसमें विधान परिषद चुनाव पर चर्चा की गई। बैठक के बाद अजित शर्मा ने कहा कि कांग्रेस MLC चुनाव में अपना प्रत्याशी नहीं उतार रही है। पार्टी के पास पर्याप्त संख्याबल नहीं होने की वजह से यह फैसला लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related