यूपी के बाद उत्तराखंड में भी सख्ती, 258 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए

उत्तराखंड पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए प्रदेश भर में 258 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटा दिए हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद राज्य के सभी 13 जिलों में यह अभियान चलाया जा रहा है। डीजीपी अशोक कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एक जून से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

डीजीपी अशाेक कुमार ने बताया कि अभियान के तहत यह देखा जा रहा है कि लाउडस्पीकरों से तय मानकों से ज्यादा ध्वनि प्रदूषण ना हो। इसके अलावा बिना अनुमति के चल रहे सभी लाउडस्पीकर हटाए जा रहे हैं। चाहे वह किसी भी धार्मिक स्थल पर लगे हों। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

देहरादून में 196 धार्मिक स्थलों को नोटिस: देहरादून में धर्मस्थलों में लगे लाउडस्पीकरों की आवाज नियंत्रित कराने एवं अनुमति लेने के लिए 196 धर्मस्थलों को नोटिस जारी किए गए हैं। धार्मिक स्थलों को दिए गए नोटिस में लाउडस्पीकर का उपयोग मानकों के तहत करने को कहा गया है। साथ ही जिसने अनुमति नहीं ली है, उन्हें अनुमति लेने को कहा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related