Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

देहरादून, 27 सितम्बर 2021

पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार ने पिछले दिनों भाजपा का दामन थाम लिया था। विधानसभा चुनाव-2022 से पहले दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राजकुमार ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की थी। दलबदल कानून के तहत राजकुमार की सदस्यता समाप्त करने के लिए कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा था। लेकिन, उससे पहले ही विधायक राजकुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से हाल में दलबदल कर भाजपा में शामिल हुए पुरोला विधायक राजकुमार की सदस्यता समाप्त करने का अनुरोध किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मंगलवार को इस बाबत विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह को पत्र भेजे। उन्होंने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए भी राजकुमार को अयोग्य घोषित करने की मांग की।

गोदियाल ने विस अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा कि विधायक राजकुमार वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के चिह्न पर निर्वाचित हुए थे। हाल ही में वो विधानसभा की सदस्यता से विधिवत इस्तीफा दिए बिना ही भाजपा में शामिल हो गए हैं। यह संवैधानिक रूप से गलत है। उन्होंने कहा कि दल-बदल कानून के तहत न केवल राजकुमार की वर्तमान विधानसभा सदस्यता समाप्त की जानी चाहिए बल्कि उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भी अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए। गोदियाल ने नेता प्रतिपक्ष से भी अनुरोध किया वो राजकुमार के खिलाफ कार्रवाई के लिए विस अध्यक्ष के समक्ष पार्टी का पक्ष रखें।

आपको बता दें कि उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव-2022 से पहले भाजपा ने कांग्रेस में सेंधमारी कर डाली है। पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार ने रविवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा का दामन लिया है।  केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सीएम पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में राजकुमार ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

राजकुमार 2007 में सहसपुर सीट से भाजपा के टिकट पर विधायक बने थे। 2012 में निर्दलीय चुनाव लड़े लेकिन उनको हार का मुंह देखना पड़ा था। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मालचंद ने राजकुमार को हराया था और वह दूसरे नंबर पर रहे थे। लेकि, 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में राजकुमार कांग्रेस के टिकट पर पुरोला सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। आपको बता दें कि इससे पहले उक्रांद नेता व धनौल्टी विधायक प्रीतम पंवार भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं।