शोपियां में हुए बम धमाके में उत्तराखंड का जवान शहीद, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

शोपियां में हुए बम धमाके में उत्तराखंड का जवान शहीद, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

जम्मू-कश्मीर के शोपियां क्षेत्र में दुश्मनों से लोहा लेते हुए गुरुवार को उत्तराखंड के एक जवान शहीद हो गया। जबकि दो अन्य सैन्यकर्मी घायल हो गए। जम्मू में शहीद हुए भिलंगना ब्लाक के पांडोली गांव निवासी प्रवीण सिंह के गांव में कोहराम मच गया है।

सैनिक प्रवीण सिंह (30)का छह साल का बेटा है। वह देहरादून के बंजारावाला का रहने वाला है। शहीद के पिता भी पूर्व फौजी हैं। प्रवीण पिछले महीने ही छुट्टी पर घर आए थे। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जवान प्रवीन सिंह की शहादत पर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजली दी है, हालांकि अपने शोक संदेश में दोनों ने गांव का नाम तक गलत लिख दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related