जानिये- कौन है आव्यान, जिसका अरविंद केजरीवाल के बाद अब पंजाब के सीएम भगवंत मान से जुड़ा ‘कनेक्शन’

जानिये- कौन है आव्यान, जिसका अरविंद केजरीवाल के बाद अब पंजाब के सीएम भगवंत मान से जुड़ा ‘कनेक्शन’

नई दिल्ली, दिल्ली के रहने वाले ‘आव्यान तोमर’ को उनके असली नाम से बहुत कम लोग जानते होंगे, लेकिन 11 फरवरी, 2020 को दिल्ली विधासभा चुनाव 2022 के रिजल्ट वाले दिन यह बच्चा क्यूट अरविंद केजरीवाल बनकर आम आदमी पार्टी कार्यालय पहुंचा तो सबकी नजरें इसी पर टिक गईं। उस समय 1 साल 2 महीने के आव्यान छोटे से अरविंद केजरीवाल बनकर आम आदमी पार्टी के दफ्तर में अपनी मम्मी-पापा के साथ आए थे।

जब लोगों ने इन्हें देखा तो लोगों को पहली नजर में अहसास हुआ कि अरविंद केजरीवाल भी बचपन में ऐसे ही दिखाई देते होंगे। कुछ लोगों ने वहीं पर आव्यान को ‘बेबी केजरीवाल’ कहना शुरू कर दिया तो कुछ ने ‘क्यूट केजरीवाल’ बुलाना शुरू कर दिया। एक बार फिर आव्यान तोमर चर्चा में हैं।

फिलहाल 3 साल से अधिक के हो गए हैं और वह बुधवार को पंजाब में भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे लोग यह दंग रह गए कि क्यूट केजरीवाल बनने वाले आव्यान तोमर छोटे भगवंत जैसे नजर आ रहे थे। मां ने पगड़ी पहनाने के साथ उनकी मूंछे भी बना दी थीं। वहीं आव्यान की मां का कहना है कि वह लंबे समय से आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए हैं और बुलावे पर यहां पर आए हैं।

आव्यान की बहन भी बन चुकी है लिटिल केजरीवाल

दिल्ली के रहने वाले आव्यान की बड़ी बहन फेयरी वर्ष 2015 में लिटिल अरविंद केजरीवाल बनीं थीं। उस समय आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में 70 में से 67 सीटें जीतकर नया इतिहास रचा था। आव्यान की बहन फेयरी के साथ अरविंद केजरीवाल ने अपनी फोटो भी पोस्ट की थी। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को फेयरी की अपने जैसी फोटो भी बहुत पसंद आई थीं।

वहीं, आम आदमी पार्टी से जुड़ी आव्यान की मां मीनाक्षी तोमर का कहना है कि हमने अपनी बेटी फेयरी को वर्ष 2015 में लिटिल केजरीवाल बनाया था। लोगों ने खूब पसंद किया था। इंटरनेट मीडिया पर भी खूब चर्चा हुई थी। अब बेटी बड़ी हो गई है तो आव्यान लिटिल केजरीवाल बनते हैं और लोग खूब तारीख करते हैं।

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में भी ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली आम आदमी पार्टी सरकार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में आव्यान, फेयरी, मां मीनाक्षी और पिता राहुल तोमर शामिल हुए थे। 16 फरवरी, 2020 को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण में परिवार को आमंत्रित किया गया था, जिसके बाद चारों लोग शामिल हुए, लेकिन सबकी नजरें लिटिल केजरीवाल यानी आव्यान तोमर पर ही थीं।

पिता राहुल तोमर का कहना है कि 11 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 की मतगणना वाले दिन सुबह से ही पूरा परिवार आम आदमी पार्टी दफ्तर के बाहर मौजूद था। यह अलग बात है कि अरविंद केजरीवाल बने आव्यान की केजरीवाल से मुलाकात नहीं हो पाई थी, लेकिन सब देखकर दंग रह गए थे कि यह छोटा केजरीवाल कौन है?

16 फरवरी, 2022 को कुछ यूं नजर आए थे लिटिल केजरीवाल

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में आम आदमी पार्टी ने लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक जीत के साथ अरविंद केजरीवाल सीएम बने। 16 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह में ‘छोटे केजरीवाल’ बने आव्यान सबसे ज्यादा चर्चा में रहे। गले में मफलर सिर पर अरविंद केजरीवाल के नाम की टोपी लगी थी। इसके अलावा, आंखों पर मोटी चश्मा और मूंछें भी बनी थीं। इसके साथ लाल स्वेटर पहने ‘क्यूट केजरीवाल’ के साथ हर कोई सेल्फी लेने लिए बेताब नजर आया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related