जानिये क्या होता है एग्जिट पोल, इसे कैसे तैयार किया जाता है…

जानिये क्या होता है एग्जिट पोल, इसे कैसे तैयार किया जाता है…

Exit Polls 2022: देश में पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। यूपी को छोड़कर अन्य राज्यों में चुनाव हो चुके हैं, जबकि सोमवार को यूपी में आखिरी और सातवें चरण के लिए मतदान हो रहा है। इन पांचों राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे। यूपी में आखिरी चरण की वोटिंग आज शाम 6 बजे खत्म हो जाएगी। वोटिंग खत्म होते होने के बाद विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल आना शुरू हो जाएंगे।

सर्वे एजेंसियां अपने-अपने एग्जिट पोल जारी करेंगी। एग्जिट पोल चुनाव के सटीक नतीजों की गारंटी नहीं होता है। चुनाव आयोग की आधिकारिक आंकड़ें जारी करता है। ऐसे में 10 मार्च को ही पता चलेगा कि किस सर्वे एजेंसी के एग्जिट पोल सबसे सटीक है। एग्जिट पोल जारी होने से पहले आपको बताते हैं कि ये क्या होता है? साथ ही एग्जिट पोल कैसे तैयार किया जाता है?

क्या होता है एग्जिट पोल?

मतदाता जब अपना वोट डालने के बाद पोलिंग बूथ से बाहर निकलता है तो उससे सर्वे एजेंसियां सवाल करती हैं। मतदाता से पूछा जाता है कि उसने किस पार्टी को अपना वोट दिया है। इसी को एग्जिट पोल कहा जाता है।

कैसे तैयार होता है?

मतदाताओं की राय के आधार पर एजेंसियां अपना डाटा तैयार करती हैं। मतदाता के जवाबों को सर्वे एजेंसियां इकट्ठा करती हैं। आंकड़ों को जुटाने के बाद एग्जिट पोल का प्रसारण किया जाता है।

कहां कब हुई वोटिंग?

देश में पांच राज्यों यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव हुए हैं। यूपी में 10, 14, 20, 23, 27 फरवरी और तीन मार्च को पहले छ चरण का मतदान हो चुका है। सात मार्च को सातवें चरण की वोटिंग की जा रही है। उत्तराखंड और गोवा में एक ही चरण में 14 फरवरी को मतदान हो चुका है। पंजाब में 20 फरवरी को मतदान हुआ था। वहीं, मणिपुर में दो चरणों 28 फरवरी और पांच मार्च को मतदान हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related