उपचुनाव: त्रिपुरा की दोनों सीटों पर भाजपा ने दर्ज की जीत, घोसी में सपा मजबूत

उपचुनाव: त्रिपुरा की दोनों सीटों पर भाजपा ने दर्ज की जीत, घोसी में सपा मजबूत

 

नई दिल्ली। देश के छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर पांच सितंबर को हुए उपचुनाव का परिणाम आज घोषित किया जाएगा। इसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, बंगाल, और झारखंड की एक-एक सीट जबकि त्रिपुरा की दो सीट शामिल है। मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले इस उपचुनाव को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

त्रिपुरा की दोनों सीटों पर भाजपा ने दर्ज की जीत

ताजा जानकारी के अनुसार त्रिपुरा की दोनों सीटों धनपुर और बॉक्सानगर सीट भाजपा ने जीत ली है। धनपुर से भाजपा प्रत्याशी बिंदू देबनाथ ने 18 हजार 871 मतों से माकपा उम्मीदवार कौशिक चंद्र को हराया। देबनाथ को 30017 मत मिले, जबकि कौशिक को 11146 वोट से ही संतोष करना पड़ा।

वहीं, बॉक्सानगर सीट से भाजपा प्रत्याशी तफज्जल हुसैन ने 30 हजार 237 मतों से जीत दर्ज की है। उन्हें 34416 मत मिले, जबकि माकपा उम्मीदवार मिजान हुसैन को 3909 मत ही मिले।

डुमरी सीट से बेबी देवी आगे

झारखंड की डुमरी सीट से झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी 670 मतों से आगे चल रही हैं। उन्हें 14661 मत मिले हैं। वहीं, आजसू उम्मीदवार यशोदा देवी को 13991 मत मिले हैं। नोटा का बटन 618 लोगों ने दबाया है।

घोसी सीट पर लगातार मजबूत हो रही सपा

मऊ की घोसी सीट से सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह 8557 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 22785 मत मिले हैं। वहीं, भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 14228 वोट मिले हैं। नोटा का बटन 351 लोगों ने दबाया है।

बंगाल की धुपगुड़ी सीट से भाजपा उम्मीदवार आगे

बंगाल की धुपगुड़ी सीट से भाजपा उम्मीदवार तापसी राय 1571 मतों से आगे चल रही हैं। उन्हें 8899 मत मिले हैं। वहीं, टीएमसी उम्मीदवार निर्मल चंद्र राय को 7328 वोट मिले हैं। नोटा का बटन 221 लोगों ने दबाया है।

Share post:

Popular

More like this
Related

Steden vol snelheid en avontuur met City Mega Garage Hot Wheels

De Ultieme Race-ervaring met City Mega Garage Hot Wheels ...

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...