Russia Ukraine Crisis: कई देशों ने रूस पर लगाए प्रतिबंध, ऑस्ट्रेलियन पीएम बोले- 24 घंटे के अंदर यूक्रेन पर शुरू हो सकता है हमला

Ukraine-Russia Crisis: यूक्रेन के साथ जारी विवाद के बीच ऑस्ट्रेलिया, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका समेत कई देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगाए हैं। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि यूक्रेन पर आक्रमण पहले ही शुरू हो चुका है। रूस अब यूक्रेन के खिलाफ आक्रमण को लेकर पूरी तैयारी कर चुका है और अगले 24 घंटों के अंदर हमला बोल सकता है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मॉरिसन ने रूस के ऊपर नए प्रतिबंधों का ऐलान करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया सबसे पहले यात्रा प्रतिबंध लागू करेगा और रूसी सुरक्षा परिषद के आठ सदस्यों पर आर्थिक प्रतिबंध लागू करेगा।

अमेरिका सहित कई देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगाया है। रूस-यूक्रेन विवाद पर अमेरिकी लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि हमने रूस की दो वित्तीय संस्थाओं वीईबी और रूसी मिलिट्री बैंक पर प्रतिबंध लगाया है। साथ ही ब्रिटेन ने भी रूस के पांच बैंकों और तीन अरबपतियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related