Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

नई दिल्ली, 13जनवरी 2021

फेसबुक (Facebook) की स्वामित्व वाली मैसेजिंग सेवा व्हाट्सएप (WhatsApp) की प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर काफी विवाद हो रहा है. मंगलवार को व्हाट्सएप ने इस बारे में सफाई देते हुए कहा कि पॉलिसी में हालिया बदलाव से दोस्तों या परिवार के साथ किए गए आपके मैसेज की निजता या गोपनीयता पर किसी तरह का कोई असर नहीं पड़ेगा. व्हाट्सएप ने आज (बुधवार) सुबह एक बार फिर कई बड़े अखबारों के पहले पन्ने पर विज्ञापन दिया है, जिसका शीर्षक है- ‘व्हाट्सएप आपकी निजता का सम्मान और सुरक्षा करता है.’ वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया यूजर्स इन विज्ञापनों को लेकर व्हाट्सएप पर निशाना साध रहे हैं.

ट्विटर पर कई यूजर्स ने अखबारों के पहले पन्ने की तस्वीर लेकर व्हाट्सएप पर निशाना साधा है. यूजर्स व्हाट्सएप द्वारा सफाई देने के लिए अखबारों पर विज्ञापन देने को लेकर तंज कस रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप को प्राइवेसी पॉलिसी के संबंध में स्पष्टीकरण देने के लिए प्रिंट मीडियम का सहारा लेना पड़ रहा है.

PayTm के फाउंडर विजय शेखर शर्मा (Vijay Shekhar Sharma) ने भी इन विज्ञापनों पर व्हाट्सएप पर निशाना साधते हुए इसे कंपनी का दोहरा रवैया करार दिया. उन्होंने भारत और यूरोप में कंपनी के मापदंडों को लेकर व्हाट्सएप पर तंज कसा है.