Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

चंडीगढ़,  13जनवरी 2021

नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) को निशाने पर लिया है. किसान समूहों ने उनकी फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर पहुंच कर मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए कहा है. हालांकि, प्रदर्शनों को लेकर एक्ट्रेस की तरफ से कोई भी जवाब सामने नहीं आया है. वहीं, सेट पर भीड़ के रूप में पहुंचे किसान डायरेक्टर के भरोसे के बाद ही वहां से हटे.

फतेहगढ़ साहेब के बस्सी पठान शहर में 11 जनवरी को अभिनेत्री जान्हवी कपूर की फिल्म की शूटिंग चल रही थी. इसी दौरान कुछ किसान समूहों ने वहां पहुंचकर एक्ट्रेस से किसान आंदोलन और कृषि कानून के मुद्दे पर उनसे राय देने की मांग की थी. इसी बीच फिल्म के डायरेक्टर ने किसानों को भरोसा दिलाया कि एक्ट्रेस जल्द ही नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया देंगी. एसएचओ बलविंदर सिंह ने जानकारी दी कि वहां शूटिंग जारी है.

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, सिंह ने बताया कि प्रदर्शनकारियों का डायरेक्टर और कर्मियों से कहना था कि बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर्स ने अभी तक किसानों के समर्थन में कुछ नहीं कहा है और न ही प्रतिक्रिया दी है. हालांकि, इससे पहले कई बड़ी फिल्मी हस्तियां किसानों के प्रदर्शनों को अपना समर्थन दे चुकी हैं. बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद, दिलजीत दोसांझ, धर्मेंद्र सनी देओल जैसे कई अभिनेता किसनों के समर्थन में प्रतिक्रिया दे चुके हैं.

वहीं, किसानों को कई अभिनेत्रियों का भी साथ मिला है. प्रीति जिंटा, प्रियंका चोपड़ा, गुल पनाग, सोनम कपूर, रिचा चड्ढा, स्वरा भास्कर समेत बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस ने किसानों के प्रदर्शनों में अपना समर्थन जताया है. इनके अलावा खेल, राजनीति जगत के कई दिग्गजों ने प्रदर्शन में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है. बॉक्सर विजेंदर सिंह समेत कई बड़े खिलाड़ी अपने अवॉर्ड्स वापस करने की बात कह चुके हैं.

वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने भी फिलहाल नए कृषि कानूनों के लागू होने पर रोक लगा दी है. इसके अलावा सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार और किसानों के बीच जारी विवाद को खत्म करने के लिए एक समिति भी गठित की है. यह समिति 2 महीनों के भीतर अपनी रिपोर्ट पेश करेगी. इसके अलावा किसान और सरकार के बीच मुलाकात के कई दौर बीत चुके हैं, लेकिन पराली जलाने और सब्सिडी के मुद्दे को लेकर अभी तक कोई सहमति नहीं बन पाई है.