‘जंगल का राजा शेर होता है लेकिन शिकार शेरनी ही करती है’, अखिलेश जिंदाबाद के नारे सुनकर दहाड़ीं अपर्णा यादव

‘जंगल का राजा शेर होता है लेकिन शिकार शेरनी ही करती है’, अखिलेश जिंदाबाद के नारे सुनकर दहाड़ीं अपर्णा यादव

बाराबंकी, मोथरी की जनसभा खत्म होने के बाद सपा कार्यकर्ताओं द्वारा अखिलेश के समर्थन में की गई नारेबाजी से नाराज भाजपा नेत्री अर्पणा यादव ने खजूर गांव में तेवर दिखाया। उन्होंने कहा कि यादव हूं, शेरनी हूं.. सपाइयों से डरती नहीं हूं। जंगल का राजा शेर होता है। मगर शिकार शेरनी ही करती है।

अर्पणा की जनसभा में उमड़े लोग : खजूरगांव में ब्लाक प्रमुख धर्मेन्द्र यादव द्वारा जनसभा का आयोजन किया गया था। मोथरी की घटना से आहत अर्पणा यादव ने यादव बिरादरी के लोगों से आह्वाहन किया कि धर्मयुद्ध में भाजपा के राष्ट्रवाद के रथ पर सवार होकर पूरे जिले में कमल खिलाकर भाजपा को बड़ी जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि जब राजपूतों की सेनाएं युद्ध के लिए निकलती थी तो यादव उनका नेतृत्व किया करते थे। अब समय आ गया है कि पूरी बिरादरी भाजपा का साथ देकर पीएम मोदी और  सीएम योगी के हांथो को मजबूत करे। उन्होंने भाजपा सरकार की तमाम योजनाओं का जिक्र किया।

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार की सराहना की। अर्पणा ने कहा कि सपा के गुंडे भाजपा सरकार में अपनी जान की भीख मांग रहे है। उत्तर प्रदेश को समृद्धशाली प्रदेश बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इसके पूर्व अपर्णा यादव ने मोथरी गांव में भी जनसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। उसके बाद उन्होंने भिटौली गांव में घर घर जनसम्पर्क कर पम्पलेट बांटते हुए भाजपा के लिए वोट मांगा। योजनाओं के लाभार्थियों का अभिनन्दन भी किया। अर्पणा ने गांव की महिलाओं से उनका हाल-चाल पूछा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related