Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş

उदित राज के बयान पर भड़कीं मायावती, कांग्रेस पर मायावती का तीखा प्रहार, बोली- कांग्रेस दलित विरोधी

उदित राज के बयान पर भड़कीं मायावती, कांग्रेस पर मायावती का तीखा प्रहार, बोली- कांग्रेस दलित विरोधी

लखनऊ: कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद उदित राज के विवादित बयान पर बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने उदित राज को “दलबदलू” करार देते हुए कहा कि उनके बयान को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। मायावती ने कांग्रेस पर भी जोरदार हमला बोलते हुए उसे संविधान विरोधी और दलित विरोधी करार दिया।

मायावती का कांग्रेस पर हमला
मायावती ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “कुछ दलबदलू और स्वार्थी दलित लोग अपने आकाओं को खुश करने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। बहुजन समाज को ऐसे लोगों से सावधान रहने और इन्हें गंभीरता से नहीं लेने की जरूरत है।” उन्होंने कांग्रेस पर दलितों और वंचितों का तिरस्कार करने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी कभी भी शोषित-पीड़ित दलितों की सोच और नीतियों पर खरी नहीं उतर सकती। वह अपने चुनावी स्वार्थ के लिए ‘जय बापू, जय भीम, जय मंडल, जय संविधान’ जैसे कार्यक्रम कर रही है, लेकिन बाबा साहेब के अनुयायी उसके बहकावे में नहीं आएंगे।”

उदित राज का विवादित बयान
लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उदित राज ने मायावती और बीएसपी की आलोचना करते हुए कहा कि “अब उनके सामाजिक आंदोलन का गला घोंटने का वक्त आ गया है।” उन्होंने बीएसपी पर जातिवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा, “बीएसपी अब जातीय संगठन से बाज आए, ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य के खिलाफ बोलकर लोगों को इकट्ठा करने की राजनीति नहीं चलेगी।”

मायावती का करारा जवाब
मायावती ने उदित राज के इस बयान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि “कांग्रेस पार्टी चाहे कितने भी कार्यक्रम कर ले, वह कभी भी दलितों की सच्ची हितैषी नहीं बन सकती। बहुजन समाज जागरूक है और अपने हक के लिए संघर्ष कर रहा है।”

इस पूरे घटनाक्रम के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है, और कांग्रेस को दलितों के समर्थन को लेकर एक बार फिर कठघरे में खड़ा कर दिया गया है।

Share post:

Popular

More like this
Related