उत्‍तराखंड चुनाव 2022 : जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी समित और उनकी पत्नी

उत्‍तराखंड चुनाव 2022 : जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी समित और उनकी पत्नी

हल्द्वानी : आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी समित व निर्दलीय दावेदारी कर रही उनकी पत्नी स्मृति ने अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा निर्वाचन अधिकारियों को सौंपा है। दस्तावेजों में दर्ज आंकड़ों के अनुसार समित का बैंक बैलेंस पत्नी से पांच करोड़ ज्यादा है।

हल्द्वानी में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी समित टिक्कू और डमी प्रत्याशी के तौर पर उनकी पत्नी नामांकन करा चुके हैं। मंगलवार को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शुएब ने अपना नामांकन कराया। इस दौरान सभी प्रत्याशियों की ओर से अपनी संपत्ति को ब्यौरा पेश किया गया है। रिकार्ड को निर्वाचन अधिकारियों ने अपने कार्यालय के बाहर सूचना बोर्ड पर चस्पा कर दिया है।

प्रत्याशियों के दिए रिकार्ड की बात करें तो समित टिक्कू का बैंक बैलेंस 12.84 करोड़ रुपये है। उनकी पत्नी स्मृति का बैंक बैलेंस 7.96 करोड़ रुपये है। इसी तरह सपा प्रत्याशी सुऐब का बैंक बैलेंस 19.37 लाख रुपये है। आप प्रत्याशी के पास अचल संपत्ति में एक बलेनो कार भी है। वहीं सपा प्रत्याशी पर कई आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं।

नकद रुपये रखने पर स्मृति आगे

संपत्ति का ब्योरा भरने में एक कालम यह भी है कि किस प्रत्याशी के हाथ में कितनी संपत्ति है। इसमें निर्दलीय प्रत्याशी स्मृति ने 95 हजार के साथ पति से आगे हैं। आप प्रत्याशी ने 57 हजार व सपा प्रत्याशी शुएब ने 1.2 लाख रुपये दिखाए हैं।

पांच वर्ष में जमा आयकर का विवरण

वर्ष     समित       स्मृति      शुएब

2017 1268317 856726 830142

2018 1364296 938908 फाइल नहीं

2019 1385628 958091 639144

2020 1559869 1003954 808542

2021 1183992 785856 329350

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related